Govardhan Pooja 2022: हर वर्ष गोवर्धन पूजा दिवाली से दूसरे दिन मनाई जाती है, लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली से दूसरे नहीं बल्कि तीसरे दिन मनाई जाएगी। मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा का बहुत ही महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को पड़ रही है और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में इस बार गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन यानि की 26 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। कई वर्षो के बाद ऐसा इस बार होगा कि गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन नहीं मनाई जाएगी।
सूतक काल में नहीं होता है शुभ कार्य
ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतर 12 घंटे पहले ही लग जाता है, जो सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद ही समाप्त होता है। मान्यता के अनुसार ग्रहण के सूतल काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे में इस बार गोवर्धन पूजा सतक काल के बाद 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
भगवान कृष्ण और गाय की पूजा का है महत्व
मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण और गाय की पूजा का महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान कृष्ण को कई प्रकार के व्यंजनों को भोग लगाया जाता है। इसलिए गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गाय और भगवान कृष्ण की पूजा करने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के अनुसार इंद्र ने अभिमान में आकर गोकुल में भारी वर्ष की, जिससे सभी लोग परेशान हो गए और चारों तरफ हाहाकार मच गया। ऐसे में लोगों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगली से उठाकर लोगों की रक्षा की और उसके बाद लोगों से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा।विभिन्न व्यंजनों को भोग लाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई।
