ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रह और भाग्य स्थान का विश्लेषण करके उसकी किस्मत और भविष्य का पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद चिह्न और तिलों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है।
यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे 5 निशानों के बारे में, जिनका किसी महिला के शरीर पर होना भाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
1- पैर पर इस जगह हो तिल:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी महिला के पैर के तलवे पर ट्राएंगल मार्क (त्रिकोण चिह्न) हो तो ऐसी महिला किस्मत की धनी होती हैं। साथ ही ये लड़कियां अपने स्वभाव से ससुराल वालों का दिल जीत लेतीं हैं। ये लड़कियां दूसरों की बात का जल्दी बुरा नहीं मानती। ये हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं।
2- नाभि के पास हो अगर तिल:
यदि किसी महिला के नाभि के पास कोई तिल या अन्य निशान हो तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये परिवार का नाम रोशन करती हैं। साथ ही ये लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं।
3- नाक पर हो तिल या मस्से का निशान:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी महिला की नाक के इर्द-गिर्द तिल या मस्सा हो तो निसंदेह वे एक गुडलक का रूप होती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी मानी जाती हैं।
4- आंखों की बनावट हो ऐसी:
मान्यता है जिन महिलाओं की आंखे हिरण की आंखों के समान खूबसूरत होती हैं। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। अगर आंख के कोने का हिस्सा लाल है तो ये महिला धनवान भी होती है। साथ ही ये कम उम्र में अच्छा नाम कमा लेती हैं।
5- तलवे पर बने हो ये निशान:
जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र की आकृति बनती है, वे बेहद भाग्यशाली होती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। साथ ही ये नौकरी में किसी बड़े पद पर विद्यमान होती हैं।