Foot Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और आकार के आधार पर फलित किया जाता है। इस ग्रंंथ की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसे सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति अंगों से आपकी आर्थिक और मानसिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं पैर की उंगलियों के बारे में, जिनसे आप अपने या किसी व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं…

ऐसी उंगलियां वाले व्यक्ति होते हैं भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पैर की उंगलियां बराबर कुछ दाहिनी ओर झुकी हुई हो, साथ ही उंगलियां मुलायम भी हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में किस्मत का साथ खूब मिलता है। ये लोग कम समय में समाज में अच्छा नाम कमा लेते हैं। इनकी सोच दूरदर्शी होती है। साथ ही ये लोग दयालु और परोपकारी भी होते हैं। यो लोग जो एक बार ठान लें उसे करके ही दिखाते हैं। इनको लग्जरी लाइफ जीने का शौक होता है।

अंगूठे से बड़ी हो पैर की उंगली

अगर किसी व्यक्ति के पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली साइज में बड़ी होती है। सामुद्रिक शास्त्र में इसको बहुत शुभ बताया गया है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। इनको भी भाग्य का साथ मिलता है। ये अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा नाम रोशन करते हैं। वहीं ऐसे लोगों को किस्मत विवाह के बाद बदलती है। साथ ही ऐसे लोगों पास खूब प्रापर्टी होती है। ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।

आर्थिक तंगी का करना पड़ता है सामना

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के पैर की उंगली चपटी, फैली हुई हो यानी की एक दूसरे से दूर दूर हों तो ऐसे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इन लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिलता है और इनका जीवन संघर्षमय होता है। इन लोगों के जीवन में भौतिक सुखों की कमी रहती है।

जीवनसाथी का मिलता है सुख कम

जिन लोगों के अंगूठे के बराबर वाली उंगली अंगूठे से छोटी हो तो सामुद्रिक शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे व्यक्ति को जीवनसाथी का सुख कम मिलता है। साथ ही जीवनसाती के साथ तालमेल अच्छा नहीं रहता है।