Gold Side Effects for Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों का संबंध रत्नों के साथ- साथ धातु से भी माना जाता है। जैसे- लोहे का संबंध शनि देव से माना गया है। ऐसे ही सोने का संबंध गुरु बृहस्पति से माना गया है। सोना जिसे एक कीमती धातु कहा जाता है और इसे पहनने के कई फायदे होते हैं। वहीं कुंडली में अगर गुरु ग्रह कमजोर होते हैं। तो सोना धारण करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। लेकिन अगर गुरु कुंडली में नीच के विराजमान हो तो सोना पहनने से नुकसान हो सकता है। साथ ही आपके सोने के आभुषण चोरी हो सकती हैं या गिर सकते हैं। वहीं यहां हम ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सोना पहनना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

यह भी पढ़ें…

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ वालों के लिए भी सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता है। सोना पहनने से इनको पारिवारिक जीवन में समस्याओंं झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही सोना पहनने पर इनको करियर क्षेत्र में भी दिक्कते आ सकती हैं, साथ ही किसी कारोबार में भी हानि हो सकती है। वहीं आप बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही सोना आपका चोरी हो सकता है सोने की वस्तु गिर सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac) 

मकर राशि के लोगों के लिए भी सोना पहनने शुभ नहीं माना जाता है। सोना पहनने से आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है और कई तरह के नकारात्मक बदलाव इनके जीवन में आ सकते हैं। वहीं आप लोगों को पेट और स्किन की परेशाना हो सकती है। साथ ही  करियर में सफल होने में समस्या आदि का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए सोना पहनना हानिकारक साबित हो सकता है। सोना धारण करने से आपको कामकाज में तरक्की रुक सकती है, सेहत खराब रह सकती है, करियर में सफल होने में समस्या आदि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सोना चोरी हो सकता है या फिर खो सकता है। वहीं सोना पहनने से आपको धन संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।