Dream Astrology: सपने में भगवान कई कारणों से दिखाई देते हैं। जिसमें से एक कारण हैं आपकी भगवान के प्रति आस्था। सपने में भगवान के दिखने की ये भी वजह हो सकती है कि शायद आपने कोई मन्नत मांगी हो जिसे आप पूरा करना भूल गये हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार ऐसे में भगवान सपने में आकर आपको अपनी गलती सुधारने का संकेत देते हैं। इसी के साथ सपने में ईश्वर के दर्शन होना भविष्य में कुछ शुभ चीज होने का भी संकेत देता है। जानिए किस भगवान के सपने आने का क्या होता है अर्थ…

सपने में भगवान दिखाई देना: सपने में भगवान विष्णु को देखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होने का संकेत देता है। वहीं सपने में ब्रह्मा जी को देखना जीवन में आगे बढ़ने का संकेत है। यानि आपको अपने कार्यों में तरक्की मिलेगी। सपने में कृष्ण भगवान को देखना प्रेम संबंधों में सुधार होने का संकेत है। ये सपना देखने पर सौभाग्य में वृद्धि होती है। सपने में राम जी को देखना सफलता का सूचक माना गया है। इसका अर्थ है कि आपको तमाम परेशानियों के बाद भी सफलता हासिल होगी। स्वप्न शास्त्र अनुसार गंभीर रोग होने का संकेत देते हैं ये भयानक सपने

सपने में हनुमान जी को देखना शत्रुओं के नाश का संकेत माना जाता है। सपने में काली माता को देखना आपका आध्यात्म के प्रति झुकाव का संकेत है। वहीं सरस्वती मां को देखना उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। अगर सपने में मां लक्ष्मी दर्शन देती हैं तो आपके ऊपर जल्द ही धन की वर्षा हो सकती है। सपने में गणेश जी को देखने का मतलब है कि आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सपने में दिख जाएं ऐसी बुरी चीजें, तो डरिए नहीं, क्योंकि हो सकता है धन लाभ

धार्मिक पुस्तकों के सपने: सपने में रामायण देखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको जीवन में तमाम संघर्षों के बाद अच्छी सफलता हासिल होगी। वहीं सपने में महाभारत देखना अशुभ माना जाता है। ये सपना गलत कार्यों का संकेत देता है। वहीं सपने में गीता देखना समस्त पापों के नाश होने का संकेत देता है। यदि आप सपने में पूजा-पाठ होते देखें तो इसका अर्थ है कि आपको सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी।