Gochar December 2022: इस साल का आखिरी माह कई राशियों के जातकों के लिए बहुत ही खास हो सकता है। दिसंबर में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, जिसका लाभ कई राशियों के जातकों को मिल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह में ग्रहों के गोचर से केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस योग के बनने से जातकों को कई लाभ होने की मान्यता है।
क्या है केंद्र त्रिकोण राजयोग (What is Kendra Trikona Raj Yoga)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केंद्र भाव पहला, चौथा, सातवां, दसवां और त्रिकोण भाव पहला, पांचवां और नौवें के समीकरण से केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। यह योग बहुत ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि इस योग के बनने से किन-किन राशियों के लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशि (Grah Gochar December 2022)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य देव सातवें भाव में गोचर करेंगे। जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर में भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं। वहीं साझेदारी में आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के लिए भी यह योग शुभ हो सकता है।
कन्या राशि (Grah Gochar 2022)
सूर्य देव गोचर के समय इस राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में विराजमान होंगे। केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से जातकों को अचानक लाभ हो सकता है और आय के स्त्रोत में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में होगा और सहकर्मियों व अधिकारियों का सहयोग आपको मिल सकता है।
मीन राशि (December Gochar 2022)
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को जीवन में कई चीजे प्राप्त हो सकती है। करियर का ग्राफ भी आगे बढ़ सकता है और कार्यस्थल पर भी आपकी सराहना हो सकती है। कई जातकों की इस अवधि में नौकरी भी बदल सकती है। कुछ जातक नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।