Gita Ke Updesh: श्रीमद्भागवत गीता भगवान श्रीकृष्ण के अनमोल उपदेशों का संग्रह है, जिसे उन्होंने महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन को सुनाया था। महाभारत युद्ध के दौरान जब अर्जुन अपने कर्तव्य को लेकर भ्रमित हो गए और युद्ध करने से पीछे हटने लगे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता के माध्यम से जीवन का असली मतलब समझाया। भगवान श्रीकृष्ण के इन बातों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पाने के लिए निकल पड़े। गीता में श्रीकृष्ण के वचन हमें जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरणा देते रहते हैं। गीता के ये उपदेश आज भी हमें जीवन में आने वाली समस्याओं का हल ढूंढने और सही रास्ता चुनने में मदद करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति गीता के इन उपदेशों के अपनाता है तो उस अपने कार्यों में सफलता अवश्य मिलती है। ऐसे में यहां पढ़ें गीता के अनमोल उपदेश…
फालतू चिंता करने से बचें
श्रीकृष्ण ने कहा कि आत्मा अमर है, यह न जन्म लेती है और न मरती है। शरीर तो नश्वर है, जो एक दिन खत्म हो जाता है। इसलिए हमें मौत या किसी और चीज की फिक्र छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। चिंता करने से कुछ नहीं बदलता, बल्कि हमारी मेहनत पर असर पड़ता है।
अपने मन को काबू में रखें
गीता कहती है कि जो इंसान अपने मन को संभाल लेता है, वह किसी भी मुश्किल को पार कर सकता है। मन अगर भटकता रहेगा तो हम सही फैसले नहीं ले पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि मन को शांत और मजबूत बनाकर सही दिशा में लगाएं।
गुस्सा करने से बचें
श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि गुस्सा इंसान को बर्बादी की ओर ले जाता है। जब हम गुस्से में होते हैं, तो सही-गलत का फर्क करना भूल जाते हैं और गलत फैसले ले बैठते हैं। गुस्से से रिश्ते भी खराब होते हैं और हमारा मन भी अशांत हो जाता है। इसलिए गुस्से पर काबू पाना जरूरी है।
काम करो, फल की चिंता मत करो
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि इंसान को बस अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, न कि उसके नतीजे की फिक्र करनी चाहिए। मेहनत का फल तो अपने आप मिलेगा, लेकिन अगर हम फल की चिंता करेंगे तो हमारा ध्यान काम से हट जाएगा। इसलिए व्यक्ति को अच्छे काम करते रहना चाहिए।
खुद पर भरोसा रखें
गीता में कहा गया है कि खुद को समझना और अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानना सबसे जरूरी है। जब हमें अपनी खूबियों और कमियों का पता होता है, तो हम अपने जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं। आत्म-सम्मान बनाए रखना और खुद पर भरोसा करना सफलता की कुंजी है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।