वैदिक ज्योतिष अनुसार 27 नक्षत्र, 12 राशियां और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। इन राशियों से कोई न कोई व्यक्ति जरूर जुड़ा होता है। साथ ही इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का स्वभाव और नेचर अलग- अलग होता है।

यहां हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़ी लड़कियां  बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। इन्हें हर जगह खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही इस राशि की लड़कियां परिवार और माता- पिता का नाम रोशन करतीं हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि की लड़कियां हैं।

कुंभ राशि: इस राशि की लड़कियां करियर में खूब नाम कमातीं हैं। ये लड़कियां साहसी और निर्भीक भी होती हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। ये कर्मठ और मेहनती भी होती हैं। इनका हमेशा से फोकस करियर पर होता है। इनके अंदर लीडरशिप का भी गुण होता है। ये अपने काम के दम पर कम समय में ही सफल मुकाम हासिल कर लेती हैं। इस राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

वृष राशि: इस राशि की लड़कियों का आकर्षक व्यक्तित्व होता है। ये हर चीज में जीतना पसंद करती हैं। जिसके लिए अंत तक प्रयासरत रहतीं हैं। ये अपने काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इनके दोस्तों की संख्या अधिक होती है। ये अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाना जानती हैं। ये अपने परिवार में सभी की लाडली होती हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती होती हैं जिस कारण करियर में खूब सफलता पाती हैं। ये अपनी पिता का नाम खूब रोशन करती हैं। ये कला प्रेमी और कला की जानकार भी होतीं हैं। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां साहसी और निर्भीक होतीं हैं। ये जोखिम उठाने से नहीं घबरातीं हैं। साथ ही ये लाइफ में जो चाहती हैं वो हासिल कर सकती हैं। ये अपने परिवार को साथ लेकर चलती हैं। इनके होने से घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है। ये खूब प्रसिद्धि हासिल करती हैं। ये अपने कुल का नाम रोशन करती हैं। ये अपने करियर के प्रति संवेदनशील होतीं हैं। साथ ही ये कम समय में ही करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर लेतीं हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं तो  इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।