Lucky Name Alphabet: ज्योतिष शास्त्र में इंसान के नाम का प्रभाव माना जाता है। जब बच्चा जन्म लेता है, तो सबसे पहले उसका नामकरण होता है और नाम बहुत सोच समझकर रखा जाता है। क्योंकि जिस अक्षर से उसका नाम रखा जाता है वह अक्षर किसी न किसी राशि से जुड़ा होता है और उस राशि पर किसी न किसी का आधिपत्य जरूर होता है। इसलिए उस ग्रह का का प्रभाव उस व्यक्ति पर पड़ता है।
आज हम आपको ऐसे अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां चतुर और बुद्धिमान होती हैं। साथ ही ये अपनी मेहनत से करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करतीं हैं। आइए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में…
V और A नाम वालीं लड़कियां:
नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का नाम A और V अक्षर से शुूरू होता है। ये अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर रहती हैं। ये जिस कार्य को हाथ में लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनके मन को पढ़ पाना थोड़ा कठिन होता है। ये कहतीं हैं कुछ और करतीं हैं कुछ। ये करियर में खूब तरक्की करती हैं। ये अचानक से अपनी रणनीति बदल देतीं है और सबको चौंका देतीं हैं। इन अक्षरों से शुरू वालीं लड़कियां निडर और साहसी भी होती हैं।
P और N नाम वालीं लड़कियां:
जिन लड़कियों का नाम P और N अक्षर से शुरू होता है, इन लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है और ये अपने कार्यस्थल पर इसके लिए फेमस होतीं हैं। अधिकतर समय ये कूल हीं रहतीं हैं। इनके दिमान को पढ़ना बहुत कठिन होता है। ये एक दम डिसीजन लेकर सबको चौंका देतीं हैं। इनकी एक खूबी और होतीं हैं। ये सुनती सबकी हैं और करतीं अपने मन की हैं। इन नाम के अक्षरों की लड़कियां विपरीत परिस्थितयों में भी अपने लक्ष्य को पूरा करती हैं। ये परेशानियों का डटकर मुकाबला करती है। इन्हें एकांत में रहना अधिक पसंद आता है। इन्हें भीड़ में रहना कम अच्छा लगता है। (यह भी पढ़ें): Shani Vakri 2022: 141 दिन वक्री रहेंगे आयु प्रदाता शनि देव, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें, जानें उपाय
R और S नाम वालीं लड़कियां
नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का नाम R और S अक्षर से शुरू होता है। वो लड़कियां दूरदर्शी सोच की होतीं हैं। ये परिस्थिति को पहले से ही भांप लेतीं हैं। जिसका फायदा इनको करियर में मिलता है। ये लड़कियां बिजमेस माइंडेड भी होतीं हैं। ये अपनी हर योजना को बहुत गुप्त रखने पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लड़कियां अपनी बुद्धि के बल पर ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इन अक्षर वालीं लड़कियां अंत समय में फैसला बदलकर सबको आश्चर्यचकित कर देतीं हैं। (यह भी पढ़ें):पति-पत्नी में रोज होता है विवाद तो ज्योतिष अनुसार करें यह आसान उपाय, दांपत्य जीवन खुशहाल बने रहने की है मान्यता