Kark Rashi Girls Nature: कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देवता हैं। इस राशि की लड़कियां शांत और समझदार स्वभाव की होती हैं। ये काफी संवेदनशील और भावुक होती हैं। लेकिन जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ती हैं। इनका दिल जीत पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ये अपने पार्टनर का चुनाव करने में काफी समय लेती हैं। इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की खोज रहती है जो इन्हें समझे। जानिए कर्क राशि की लड़कियों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

ज्योतिष अनुसार इस राशि की लड़कियों का दिल जीतना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। इन्हें अगर किसी से प्यार हो भी जाए ये तब भी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं होने देती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। इनके अंदर पैसों और समय का प्रबंधन करने की अच्छी क्षमता होती है। ये हमेशा बजट बनाकर चलती हैं और पैसा कमाने के लिए काफी मेहनत भी करती हैं। इनका स्वभाव थोड़ा खर्चीला भी होता है।

इस राशि की लड़कियां किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचती हैं। ये अपने हर रिश्ते को लेकर काफी ईमानदार होती हैं। इस राशि की लड़कियां समर्पित जीवनसाथी मानी जाती हैं। इनके लिए अपने परिवार का विशेष महत्व होता है। इन्हें सामान्य जीवन जीना पसंद आता है। दिखावटी लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। ये अपने परिवार की खुशियों के लिए सबकुछ करने को तैयार रहती हैं।

दोस्ती के मामले में ये काफी विश्वसनीय होती हैं। ये अपने हर दायित्य को अच्छे से पूरा करती हैं। मेडिकल, राजनीति, मैनेजमेंट, नर्सरी और मीडिया में इनका लक अच्छा चलता है। ये हर कार्य को बड़ी ही गंभीरता से लेती हैं। इस राशि की लड़कियों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये जिस क्षेत्र में मन लगाकर कार्य करती हैं उसमें बड़ा नाम कमाती हैं। इनकी स्मरण शक्ति गजब की होती है। (यह भी पढ़ें- Vastu Tips: ये छोटी-छोटी गलतियां घर में आर्थिक तंगी लाने का करती हैं काम)

इनमें असुरक्षा की भावना भी बहुत मिलती है। जिस कारण ये कभी कभी काफी असंवेदनशील और कठोर व्यवहार करते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। लेकिन तुरंत शांत भी हो जाता है। (यह भी पढ़ें- सितंबर में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन्हें शनि साढ़े साती या ढैय्या से मिलेगी राहत)