Capricorn Zodiac Sign Personality: मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। यह त्याग और बलिदान की राशि मानी जाती है। शनि अच्छा होने पर इस राशि के लोग ईमानदार और विश्वसनीय होते हैं और शनि खराब होने पर इसके ठीक उल्टा होता है। इस राशि की लड़कियों की बात करें तो वे बहुत ही स्वाभिमानी, सहनशील, आत्मनिर्भर और साहसी होती हैं। गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर रहता है। जानिए मकर राशि की लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है।
मकर राशि की लड़कियों की खासियत ये है कि चाहे कितना ही दुख क्यों न हो ये कभी विचलित नहीं होती हैं। इन्हें अपने परिवार से काफी लगाव होता है। इनके अंदर लोभ और लालच बिल्कुल भी नहीं होता है। वैसे तो ये दिखने में शांत लगती है लेकिन जरूरत पड़ने पर ये किसी की बोलती भी बंद कर सकती हैं। ये बॉस और लीडर हो तो अच्छे से जिम्मेदारियां निभाती हैं। इस राशि की लड़कियों की सबसे बड़ी विशेषता है आत्मनिर्भरता। ये किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहती हैं।
इस राशियों की महिलाओं को हर विषय का ज्ञान होता है। ये बहुत ही बुद्धिमानी से काम लेती हैं। ये अपने लिए जीवनसाथी बहुत ही जांच परख कर चुनती हैं। ये प्यार के मामले में सिर्फ दिल का इस्तेमाल नहीं करतीं। ये किसी को भी अपना जीवनसाथी या लव पार्टनर बनाने से पहले उसके गुण दोष पर विचार जरूर कर लेती हैं। इन्हें अपने पति और बच्चों से बहुत प्यार होता है। ये किसी भी स्थिति में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। (यह भी पढ़ें- पन्ना धारण करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने की है मान्यता, किन राशियों के लिए लाभकारी?)
कार्यस्थल पर मकर जातक बेहद ही लगन के साथ काम करते हैं। इनकी पहचान एक कर्मठ कर्मचारी के रुप में होती है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेने से पहले उसके भविष्य का अंदाजा लगा लेते हैं। इन्हें जो काम सौंपा जाता है उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। ये अन्याय और भेदभाव बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पातीं। ये उच्च पदों पर चयनित होती हैं। ये महत्वाकांक्षी और समझदार होती हैं। इस राशि कि लड़कियां कर्म करने पर ज्यादा विश्वास रखती हैं। (यह भी पढ़ें- अगले 10 साल तक इस राशि के जातक शनि साढ़े साती से रहेंगे मुक्त, इस राशि के स्वामी हैं सूर्य देव)