Name Astrology: किसी भी व्यक्ति के नाम से उसकी पहचान के साथ-साथ उसके स्वभाव के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो स्वभाव की नखरीली और जिद्दी मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये काफी मेहनती होती हैं और करियर में अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। ये अपनी जिंदगी में खूब पैसा और नाम कमाती हैं। ये अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं।

ये लड़कियां काफी कोमल और साफ दिल होती हैं। ये कोई भी बात सोच समझकर बोलती हैं। ये इस बात का ख्याल रखती हैं कि किसी को कोई बात बुरी न लग जाए। इनके लिए इनकी छवि और रेप्युटेशन बहुत ही मायने रखती है। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये रिश्तों की काफी कदर करती हैं। ये एक बार जिस व्यक्ति से दिल से जुड़ जाती हैं उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ती हैं।

जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो प्यार के मामले में अनलकी मानी जाती हैं। इन्हें अपना सच्चा साथी जल्दी नहीं मिलता। ये जल्दी से किसी के साथ रिश्ता बनाने को तैयार नहीं होती। ये प्यार के मामले में कोई निर्णय तुरंत नहीं लेती। इन्हें सच्चा साथ बड़ी ही मुश्किलों से मिलता है। ये अपने जीवनसाथी से खूब प्यार करती हैं और हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ देती हैं। इनकी मैरिज लाइफ खुशहाल रहती है। इन्हें भी बेहद चाहने वाला पति मिलने के आसार रहते हैं। (यह भी पढ़ें- मीन राशि वालों पर शुरू होने वाली है शनि साढ़े साती, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति)

इस नाम की लड़कियों को हर चीज अपने हिसाब से पसंद है। ये अपना काम निकलवाने में माहिर मानी जाती हैं। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीती हैं। ये पैसा खर्च करने में जरा सी भी कंजूसी नहीं करती हैं। इन्हें महंगी-महंगी चीजें खरीदना अच्छा लगता है। ये लड़कियां काफी सोशल होती हैं। इनकी तरफ कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है। ये सबसे पहले खुद का सोचती हैं जिस कारण कई बार लोग इन्हें स्वार्थी भी समझ लेते हैं। इनका दिल साफ होता है जो इनके मन में आता है ये बोल देती हैं। जिस कारण इनके कई दुश्मन भी बन जाते हैं। (यह भी पढ़ें- अच्छी पत्नी साबित होती हैं इस राशि की लड़कियां, पति के लिए मानी जाती हैं लकी)