Zodiac Sign Astrology: वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन राशियों पर नवग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों का व्यक्तित्व और नेचर एक दूसरे से अलग होता है। वहीं यहां हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़ी लड़कियां बहुच जिद्दी और गुस्सैल होती हैं। साथ ही ये सामने वाले को अपनी बात मनवाकर ही दम लेती हैं। साथ ही ये जिस काम को करने की एक बार ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। आइए जानते हैं ये किस राशि की लड़कियां हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि की लड़कियां काफी गुस्सैल और जिद्दी मानी जाती हैं। कई बार ये गुस्से में काफी विकराल रूप भी धारण कर लेती हैं। लेकिन इनका गुस्सा अधिकतर पॉजिटिव चीजों को लेकर होता है। वहीं कई बार अपनी जिद्द के चलते ये लाइफ में अच्छा मुकाम भी हासिल कर लेती हैं। साथ ये साहसी और पराक्रमी होती हैं और जोखिम के काम करने से घबराती नहीं हैं। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि की लड़कियां काफी क्रोधी और जिद्दी मानी जाती हैं। साथ ही ये कई बार छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा कर बैठती हैं। लेकिन काफी मेहनती और ईमानदार होती हैं। ये निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करती रहती हैं। वहीं गलत बात बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं और ये मुंह पर ही सामने वाले के बोल देती हैं। वहीं ये स्वभाव से रौबीली होती हैं। साथ ही इनकी खूबी होती हैं कि ये परेशान व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के जातक काफी क्रोधी और जिद्दी माने जाते हैं। यह जिन चीज को ठान लेती हैं तो उसको पूरा करके ही दम लेती हैं। साथ ही ये इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। ये कभी-कभी अपनी गुस्सा की वजह से संबंध खराब कर लेती हैं। वहीं कई बार अपने गुस्से के चलते यह खुद को नुकसान भी पहुंचा लेती हैं। लेकिन ये साहस और पराक्रमी भी होती हैं। साथ ही जोमिख के काम करने में आगे रहती हैं। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।