Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज अपने विचार और अलग-अलग नजरिए से हर व्यक्ति को सोच बदलने की कोशिश करते हैं। राधारानी के परम भक्त श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के प्रवचन को लोग काफी पसंद करते हैं। वह अपने सत्संग से लोगों को मार्गदर्शन करते हैं। इसके साथ ही वह भक्तों के प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं। प्रेमानंद महाराज जी के पास आम व्यक्ति की नहीं बल्कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ले लेकर कई बड़े -बड़े दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। हाल में ही प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि घोड़े की नाल पहननी चाहिए कि नहीं…
महाराज जी का एक वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहे हैं कि शनि की दुष्प्रभावों को कम करने के लिए घोड़े की नाल पहनने के लिए कहा जाता है। क्या इसे पहने से असल में लाभ मिलता है और शनिदेव की कृपा बनी रहती हैं।
वहीं प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि अगर घोड़े की नाल पहनने से अगर खुशियां आती है, तो सबसे ज्यादा सुख घोड़े को ही मिलता है। वह अपने पैरों में इस नाल को लगाकर सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करता है। रोड़ में खूब दौड़ रहा है। खूब मेहनत करता है। ऐसे में अगर आप उस घोड़े की नाल को पहनते हैं, तो आप सोचिए कि जिसकी घोड़े की इतना मेहनत, दर्द उस नाल में होगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। वह खुद भोग रहा है, तो आप उस दुख से खुद को कैसे बचा लेंगे। ऐसे में ये में ये कैसे संभव हो सकता है कि उस घोड़े की नाल को पहनने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। राम-राम, कृष्ण-कृष्ण. हरि-हरि नहीं कहेंगे। यहीं आपको विघ्नों से बचा सकते हैं। लेकिन लोग इसका दांत, घोड़े की नाल जैसे विभिन्न चीजों को अपना लेते हैं। लेकिन आपके ऊपर जो समस्या है, वो तो वैसे ही बनेगी रहेगी। लेकिन प्रभु का नाम जपने से ही आपको खुशियां प्राप्त हो सकती है। इसलिए बेकार के आडंबरों से हटकर जप करो
नाम जपने से क्या होगा?
नाम जपने से प्राबध्य भोगने का सामर्थ्य देगा। संचित पापों को भस्म करेगा। भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों आपके पावन हो जाएंगे। अगर आप नाम जाप नहीं करेंगे, तो आपकी आस्था नहीं होगी। जाप करने से जीवन के हर एक दुख दर्द दूर हो सकता है।
नए साल 2025 में न्याय के देवता राशि परिवर्तन करेंगे। वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों पर आपकी राशि है कि नहीं?
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।