Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: राधारानी के परम भक्त और वृंदावन में रहने प्रेमानंद जी महाराज के बारे में आज के समय में भला कौन नहीं जानता है। वह इस समय के सबसे प्रसिद्ध संतों में से एक माने जाते हैं। उनके भजन और सत्संग सुनने के के लिए लोग दूर-दूर से चले आते हैं। प्रेमानंद महाराज सत्संग में कहे बातों के कारण काफी प्रसिद्ध है। उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होता रहता है। इसके साथ ही भक्त उनके सत्संग में अपने प्रश्नों के उत्तर भी पाते हैं। ऐसे ही एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि क्या घर में मोर पंख रखना शुभ माना जाता है? अगर रखना है, तो किस जगह रखना शुभ होगा।

हिंदू धर्म में मोर पंख का विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इसलिए उनके मुकुट में होता है। इसके अलावा कार्तिकेय भगवान का वाहन मोर माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख सही दिशा और तरीके से रखने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वास्तु दोष से निजात मिलती है। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज के अनुसार घर में मोर पंख रखना शुभ है कि नहीं

स्वामी प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि घर में मोर पंख अवश्य रखना चाहिए। इससे अच्छा तो कुछ है ही नहीं। आखिर ये श्री कृष्ण के सिर पर विराजमान रहता है। इसलिए इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर आप इसे घर में रख रहे है, तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा सीधा यानी खड़ा अवस्था में रखना चाहिए।

मोर पंख को तिजोरी, अलमारी या फिर धन वाले स्थान में रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

महाराज जी आगे कहते हैं कि अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो उनकी स्टडी टेबल में जरूर मोर पंख रखें। ऐसा करने से बच्चे की एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी और उसका मन पढ़ाई पर अधिक लगेगा, क्योंकि मोर पंख का संबंध मां सरस्वती से भी है।

प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि कभी भी मोर पंख का अपमान नहीं करना चाहिए। इसलिए कभी भी पैरों के नीचे नहीं पड़ना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही गृह क्लेश बढ़ता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024