Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: स्वामी प्रेमानंद महाराज वृंदावन में निवास करते हैं। साथ ही वह राधा रानी को अपनी इष्ट मानते हैं। वहीं  यह अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और सही दिशा दिखाते हैं। साथ ही जो भक्त उनके दरबार में आते हैं और जो प्रश्न करते हैं, उनका महाराज जी उत्तर देते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ग्रेट खली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि क्या घर में पोर पंख रख सकते हैं या नहीं, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि मोर पंख को घर में रखा जा सकता है। लेकिन मोर पंख को अपने घर की तिजोरी के अंदर रखें। मतलब जहां आपका धन रखा जाता हो। साथ ही मोर पंख को खड़ा करके रखें। वहीं महाराज जी ने कहा कि जिस कमरे में बच्चे पढ़ते हैं उनकी स्टडी टेबल पर मोर पंख रख सकते हैं। क्योंकि मोरपंख भगवान कार्तिकेय और ज्ञान की देवी मां सरस्वती से संबंधित है। 

स्वामी प्रेमांनद महाराज जी ने बताया कि भगवान कृष्ण को मोर पंख विशेष प्रिय है। इसी कारण उनके मुकुट में मोर पंख लगा रहता है। साथ ही इंद्र देव, कार्तिकेय और भगवान गणेश को मोर पंख विशेष प्रिय है।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज कानपुर जिले के रहने वाले हैं। साथ ही इन्होंने काफी छोटी उम्र में सन्यास ग्रहण कर लिया था और ये काशी चले गए थे। इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। वहीं प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि, जब वे 5वीं कक्षा में थे, तभी से गीता का पाठ शुरू कर दिया और इस तरह से धीरे-धीरे उनकी रुचि आध्यात्म की ओर बढ़ने लगी और फिर उन्होंने भगवत मार्ग को चुनने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024