Neelam Gemstone Benefits: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। वहीं अगर हम शनि देव के रत्न की बात करें तो शनि देव का रत्न नीलम होता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति नीलम रत्न धाऱण करता है, उनको जीवन में कम संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखता है। वहीं नीलम पहनने से करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। आइए जानते हैं नीलम किन राशि वालों को धाऱण करना चाहिए और इसके लाभ…
नीलम पहनना इन राशियों को शुभ
नीलम पहनना इन राशियों को शुभनीलम रत्न कुंभ और मकर राशि के लोग पहन सकते हैं, क्योंकि इन राशियों के स्वामी शनि देव हैं। वहीं वृष, मिथुन, कन्या, तुला राशि के लोग भी नीलम पहन सकते हैं। वहीं शनि देव कुंडली में वीक स्थित हो तो भी नीलम धारण किया जा सकता है। साथ ही अगर शनि देव शुभ (उच्च) के कुंडली में स्थित हैं, तो भी नीलम पहन सकते हैं। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि देव त्रिकोण और कर्म भाव के स्वामी हैं। साथ ही वह स्व या मित्र राशि में विराजमान हैं, तो भी नीलम पहन सकते हैं।
नीलम धारण करने के लाभ
नीलम रत्न का संबंध शनि देव से है, तो इसको धारण करने से व्यक्ति मेहनती और परिश्रमी बनता है। साथ ही नीलम पहनने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। वहीं जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, वो लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं। वहीं कुछ लोगों में धैर्य की कमी रहती है और वह हर काम में जल्दबाजी करते है जिससे कई काम उनके बिगड़ जाते हैं। ऐसे लोग भी नीलम धारण कर सकते हैं। लेकिन नीलम के साथ भूलकर भी माणिक्य और मूंगा नहीं पहनना चाहिए।
इस विधि से करें नीलम धारण
बाजार में नीलम रत्न सबसे अच्छा श्रीलंका देश का होता है। जिसको सीलोनी कहा जाता है। लेकिन यह थोड़ा मंहगा मिलता है। आपको बता दें कि नीलम रत्न शऱीर के वजन के हिसाब से खरीदना चाहिए। वहीं नीलम को आप अंगूठी या पैंडल के रूप में भी धारण कर सकते हैं। नीलम को पंचधातु में धारण करना शुभ होता है। वहीं नीलम को मध्यमा ऊंगली में पहन सकते हैं। शनिवार नीलम पहनना लाभप्रद रहता है।