Ratnashastra: ज्योतिषशास्त्र में 12 राशि बताई गई हैं। हर राशि के जातकों पर ग्रहों का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों में अच्छे और बुरे योग बनते हैं। अगर किसे के जीवन में कुंडली के दोष के कारण कोई परेशानी आ रही है, तो ज्योतिषशास्त्र में उसके भी उपाय बताए गए हैं। कुंडली दोष की समस्या का हल रत्नों के जरिए भी किया जा सकता है। माना जाता है कि हर राशि का अलग-अलग स्‍वभाव होता है, इसी प्रकार प्रत्‍येक रत्‍न का भी हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रत्नों में इतनी शक्ति होती है कि वह व्यक्ति के भाग्य को चमका सकते हैं। लेकिन कहा जाता है कि अगर गलत रत्न धारण कर लिया, तो इसके आपकी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि किन राशि के जातकों के लिए कौन-सा रत्न शुभ होता है।

1- मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं। इस राशि के जातकों का स्वभाव क्रोधी होता है और साथ ही ये जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इस राशि के जातकों को मूंगा अथवा गारनेट रत्‍न धारण करने से फायदा होता है। जानकारो की मानें तो इस रत्‍न के प्रभाव से जातक का दिमाग शांत रहता है

2- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। इस राशि के जातक धैर्यवान होते हैं, साथ ही अधिक भावुक भी होते हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को हीरा रत्न धारण करना चाहिए। हीरे की जगह ओपल भी पहन सकते हैं।

3- मिथुन राशि के जातक काफी आकर्षक और कला प्रेमी होते हैं। हालांकि, कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उन्हें सफलता थोड़ी देर से मिलती है। इस राशि के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। इसे धारण करने से जीवन में सफलता के संयोग बनते हैं।

4- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। हालांकि, स्वभाव से यह थोड़े हठी होते हैं। इस राशि के जातकों को मोती पहनना चाहिए।इससे इनको काफी लाभ होता है। हालांकि, इस राशि के जातक को सलाह दी जाती है कि वह मू्ंगा धारण ना करें।

5- सिंह राशि के जातक काफी उदार होते हैं। हालांकि, उन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस राशि के जातकों को माणिक्‍य, रेड ओपल या गारनेट धारण करना चाहिए। इससे उन्‍हें अपने कार्यों में सफलता हासिल होती है।

6- कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। जीवन में आई कठिनाइयों से निपटना कन्‍या राशि के जातक अच्‍छी तरह से जानते हैं। हालांकि, यह स्वभाव के काफी भावुक होते हैं। इनका यही चंचल स्वभाव उनके लिए मुसीबत बन जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। यह उनके लिए काफी शुभ होता है।

7- तुला राशि के जातक काफी प्रतिभाशाली होते हैं। वह पैसा कमाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। हालांकि, स्वभाव से वह काफी स्वार्थी होते हैं। ऐसे में तुला राशि के जातकों को ओपल, ब्‍लू डायमंड और टोपाज धारण करना चाहिए।

8- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातकों में काफी धैर्य होता है। हालांकि, कड़ी मेहनत करने के बाद भी कामयाबी उनके हाथ नहीं लगती। ऐसे में वृश्चिक राशि के जातकों को मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।

9- धनु राशि के जातक कार्य को तेजी से करने वाले होते हैं। साथ ही वह दिखने में काफी मजबूत और शक्तिशाली होते हैं। इस राशि के जातकों का पुखराज धारण करना शुभ माना जाता है।

10- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि के लोग हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तत्‍पर रहते हैं। इनके जीवन में परिश्रम और चिंता अधिक होती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

11- कुंभ राशि के जातकों को ज्ञान का भंडार माना जाता है। ये शारिरिक रूप से भी कमजोर होते हैं। इस राशि के जातकों को नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

12- मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। यह स्वभाव से काफी उत्साहित होते हैं। इस राशि के जातकों को पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। पुखराज उनके लिए शुभ माना जाता है।