Gemstone Testing: रत्न शास्त्र में 84 रत्न और उपरत्नों का उल्लेख मिलता है, जिनमें 9 ही रत्न ऐसे हैं जिन्हें नवरत्नों की संज्ञा दी गई है। साथ ही 5 रत्नों को मुख्य माना गया है। ये नवरत्न इस प्रकार है – माणिक्य, मोती, मूंगा, पन्ना, पुखराज, हीरा, नीलम, गोमेद और लहसुनिया।
आपको बता दें कि अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि जो हम रत्न खरीद रहे हैं यह असली है भी नहीं। यहां हम आपको आज माणिक्य रत्न की पहचान बताएंगे, जिससे आप माणिक्य रत्न खरीदते समय पता लगा सकते हैं। कि जो रत्न आपने खरीदा है यह असली है या नकली। आइए जानते हैं…
सूर्य देव का रत्न है माणिक्य:
माणिक्य सूर्य ग्रह का रत्न है। भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, इन्हीं के प्रताप से मानव जीवन का विकास होता है। वहीं कुंडली में अगर सूर्य देव कमजोर अवस्था में हो तो मनुष्य को माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए। साथ ही माणिक्य पहनकर सूर्य उपासना करने से सूर्य की पूजा का फल दोगुना हो जाता है। साथ ही माणिक्य धारण करने से सूर्य प्रभावित रोग ( ह्रदय रोग, आंख के रोग, पित्त विकार) रोगों से मुक्ति मिलती है।
इन राशि के लोग धारण कर सकते हैं माणिक्य:
-मेष, सिंह और धनु लग्न के जातक माणिक्य धारण कर सकते हैं।
-कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न में माणिक्य साधारण परिणाम देता है।
-अगर जातक को ह्रदय और नेत्र रोग है तो भी वह माणिक्य धारण कर सकता है।
-अगर धन भाव, दशम भाव, नवम भाव, पंचम भाव, एकादश भाव में सूर्य उच्च के स्थित हैं तो भी माणिक्य धारण कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- 18 साल बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे छाया ग्रह केतु, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग
ऐसे करें माणिक्य रत्न की पहचान:
रत्न शास्त्र के अनुसार माणिक्य की असली- नकली की पहचान करने के लिए उसे गाय के कच्चे दूध में रखने पर दूध का रंग गुलाबी दिखने लगता है। इसी प्रकार चांदी की थाली में माणिक्य रत्न रख कर सूरज की रोशनी में रखने पर चांदी भी लाल रंग की दिखाई देने लगती है। साथ ही कांच के बर्तन में माणिक्य रखने पर कांच भी लाल दिखाई देगा। वहीं माणिक्य रत्न को यदि कमल की कली पर रखा जाए तो वह जल्द ही खिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माणिक्य को जो भी व्यक्ति धारण करता है वह अगर आने वाले समय में गंभीर रूप से बीमार होने वाला है तो माणिक्य का रंग फीका हो जाता है। (यह भी पढ़ें)- 30 महीने बाद शनि देव करने जा रहे हैं गोचर, इन 2 राशियों पर शुरू होगी ढैय्या, जानें उपाय