Gemini Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मिथुन राशि से स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध होते हैं। बुध देव को ज्योतिष में बुद्धि, व्यापार, तर्क शक्ति और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। वहीं अगर 1 जनवरी को आपकी गोचर कुंडली की बात करें तो तीसरे भाव में चंद्रमा होंगे। साथ ही चतुर्थ भाव में केतु वहीं छठे भाव में शुक्र और बुध होंगे। साथ ही सप्तम भाव में सूर्य और मंगल तो वहीं नवम भाव में शनि देव रहेंगे, जो पूरी साल नवम भाव में ही स्थित रहेंगे। साथ ही दशम भाव में राहु रहेंगे, जो कि पूरी साल यही रहेंगे। साथ ही 11वें भाव में गुरु रहेंगे, जो कि 1 मई तक यही रहेंगे। वहीं 1 मई के बाद गुरु ग्रह 12 वें स्थान पर संचरण करेंगे। इस साल आपको शनि देव का विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2024) वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Mithun Zodiac In 2024)

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य से ज्यादा अच्छी रहेगी। वहीं इस साल आप घर और गाड़ी ले सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में हैं। वहीं शनि की दृष्टि आपके लाभ और पराक्रम स्थान पर है। इसलिए इस साल आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Mithun Zodiac In 2024)

काम- कारोबार की दृष्टिकोण से यह समय काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि आपके कर्म भाव के स्वामी लाभ स्थान पर हैं। इसलिए अगर आपको कोई नया काम शुरू करना हैं तो 1 मई से पहले कर सकते हैं। लाभ के प्रबल योग हैं। क्योंकि मई के बाद चीजें थोड़ी मुश्किल भरी रहेंगी। वहीं इस साल आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही शनि देव का भी आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं राहु ग्रह मीन राशि में रहकर आपको लाभ प्रदान करेंगे। लेकिन काम- कारोबार की शुरुआत शुरुआत के महीने में करनी होगी। 

मिथुन राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Mithun Zodiac In 2024)

छात्रों के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहेगा। वहीं मई तक आप लोगों के लिए गोल्डन टाइम है। क्योंकि गुरु ग्रह आपके एकादश भाव में हैं और वह पंचम भाव को देख रहे हैं। इसलिए मई से पहले आप किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते है। साथ ही विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन मई के बाद थोड़ा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
कन्या राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 
तुला राशि का वर्षफल 2024

मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Mithun Zodiac In 2024)

वैदिक ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको मई से पहले विवाह के योग बनेंगे। क्योंकि गुरु फिर 12 वें भाव में चले जाएंंगे। इसलिए फिर थोड़े रिश्ते कम आएंगे। वहीं जो विवाहित लोग हैं, वो लोग मई से पहले बेबी कंसीव कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी संतान विवाह के योग्य है, तो उनका मई से पहले विवाह पक्का हो सकता है। वहीं लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। लेकिन शादीशुदा लोग एक- दूसरे को समय थोड़ा कम ही दे पाएंगे। इसलिए थोड़ा तनाव भी रह सकता है। 

करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Mithun Zodiac 2024)

आप लोगों को हर शनिवार और मंगलवार सुंदरकांड का पाठ कराना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन और काम- कारोबार अच्छा रहेगा। वहीं अप्रैल के महीने के बाद पिसी हुई हल्दी या सफेद चंदन का टीका माथे और छाती पर लगाएं। वहीं हर गुरुवार को पीली वस्तुओं का मंदिर में दान करें। ऐसा करने से फिजूल खर्चों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही सेहत में सुधार आएगा। आप लोग कुंडली दिखाकर इस साल पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।