Mithun Rashi (Gemini Horoscope) 2022 Rashifal In Hindi: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। आर्थिक मामलों में यह वर्ष बहुत अच्छा है। जीवन में उत्साह का संचार होगा और खुशियां आएंगी। हालांकि वर्ष के उत्तरार्ध में मंगल चौथे घर में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण परिवार में थोड़ी अशांति की आशंका रहेगी, लेकिन आप संयम से इसको रोक सकते हैं। मां के लिए कुछ प्रतिकूल परिस्थिति बनती दिख रही है, उस समस्या को भी अपने विवेक से हल कर सकते हैं।
अष्टम भाव में शनि के होने से इस साल आप बहुत सारे नए लोगों से मिलेंगे। कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे और कुछ दूर हो जाएंगे। वर्ष के आरंभ में कुंभ राशि में बृहस्पति के प्रभाव से आपकी दूसरों से अपेक्षाएं बढ़ेंगी। शुक्र के कारण आपके नजदीकी लोगों के लिए कुछ संघर्ष की स्थिति बनेगी। आपके लिए वर्ष के मध्य से उत्तरार्ध यानी मई से अक्टूबर के महीने भाग्योदय वाले रहेंगे।
वर्ष की दूसरी तिमाही में व्यापार और कारोबार में सफलता मिलेगी। यानी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दूसरी तरफ अपने को स्वस्थ रखने और अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम पर पर ध्यान दें। मंगल ग्रह इस काम में आपकी मदद करेंगे। इस साल अपने लक्ष्य को बहुत ऊंचा रखने की बजाय उतना ही रखें जितना संभव है।
अप्रैल में, कुंभ राशि में शुक्र और मंगल भावनाओं को प्रेरित करके चीजों को खुशनुमा बना सकते हैं। कुछ उथल-पुथल के बाद पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अगस्त के महीने में घर में खुशियां आएंगी। इस दौरान शुक्र सिंह राशि में होगा। इस वर्ष आपकी सफलता की कुंजी प्रेरणा है, लेकिन आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता के लिए अपने उत्साह पर अंकुश लगाने की आवश्यकता नहीं है।
नए वर्ष नई चुनौतियों के साथ नई खुशियों का भी आगमन होगा। कुल मिलाकर इस वर्ष मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने की संभावना है। आरंभ में कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक मतभेद भी उभरेंगे, लेकिन आपके संयम और विवेक से वह दूर हो जाएंगी। मिथुन राशि के जातक जितना परिश्रम करेंगे, सफलता उनको उतनी ही तेज मिलेगी।
यह भी पढ़ें: मिथुन करियर राशिफल 2022, मिथुन आर्थिक राशिफल 2022, मिथुन राशि लव राशिफल 2022, मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022