Health Horoscope 2022 (Mithun Rashi) in Hindi: मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अप्रैल तक खुद को लेकर ज्यादा सचेत रहना होगा। शारीरिक चोट लगने की आशंका है। इस साल आपको अपने खान-पान और रहन-सहन के प्रति ज्यादा सावधान रहना होगा अन्यथा ग्रहों की चाल के अनुसार इस समय अवधि में रक्त और वायु से संबंधित रोग आपको बहुत परेशान कर सकते हैं। किसी भी बुधवार के दिन पक्षियों के एक जोड़े को पिंजरे से आजाद करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी।

घर की बड़ी महिलाओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र या फिर चूड़ियां भेंट करें। स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार अपने भोजन की आदत में समय पर बदलाव करने की आवश्यकता होगी। क्रोध पर काबू रखें नहीं तो कोई महत्वपूर्ण काम खराब हो सकता है। आपको मोटापा और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए नियमित रूप से चिकित्सक की सलाह लें। साथ में योग व्यायाम और ध्यान भी करते रहें। कोशिश करें कि किसी भी बात पर गुस्सा करने के स्थिति न बनें। इससे स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ता है।

विवाहित जोड़ों को भी इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने रिश्ते में दूरी महसूस होगी। यह या तो आपसी समझ ना होने की वजह से हो सकता है या फिर आप में से किसी एक के लगातार यात्रा पर होने की वजह से ऐसा होने की आशंका है। इस दौरान आप अलग अलग रहने वाले हैं जिसकी वजह से आप अपने परिवार के साथ ज्यादा कनेक्टेड महसूस नहीं करेंगे। इससे भी स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि सामंजस्य बना कर रखें।

आपका मानसिक तनाव और दुख आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जिसकी वजह से आपको शरीर में दर्द या बार बार ठंड लगने की समस्या उठानी पड़ सकती है। भावनात्मक गड़बड़ी के चलते इस राशि की महिलाओं को इस वर्ष हार्मोनल मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको चिकित्सकीय जांच करवाने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा संतुलित आहार लें और ध्यान करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मिथुन करियर राशिफल 2022, मिथुन राशि आर्थिक राशिफल 2022, मिथुन राशि लव राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022