Gayatri Mantra: ज्योतिष के अनुसार गायत्री मंत्र का नियमित जाप करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र जाप के कई फायदे और महत्व बताए गए हैं। इसके जाप से कष्ट दूर होने से साथ ही जीवन में भी सुख और शांति का वास होता है।

हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार गायत्री मंत्र का रोजाना जाप करने से जीवन में कई सारी समस्याएं भी दूर हो जाती है। साथ ही तनाव मुक्ति जैसी समस्या की कम हो जाती है। इस मंत्र के जाप से गायत्री देवी की उपासना होगी है। यह मंत्र 24 अक्षरों से बना है। यह अक्षर शाक्तियों का प्रतीक माना जाता है। गायत्री देवी को वेदमाता भी कहा जाता है।

यह है गायत्री मंत्र के फायदे
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् यह गायत्री मंत्र है। इसका हिंदी अर्थ यह हुआ कि दुनिया के रचयिता अर्थात सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा जिससे तेज का हम ध्यान करते हैं, वह हमें सन्मार्ग की ओर ले चलें।

ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के रोजाना जाप करने से मनुष्य को संतान की प्राप्त होती है और साथ ही उसके सुखों में भी बढ़ोतरी होती है। मन शांत रहता है और कार्य में एकाग्रता आती है। डर दूर हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मंत्र जाप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
गायंत्री मंत्र का जाप सूर्योदय के 2 घंटे पहले और अस्त के एक घंटे बाद करने के फायदे बताए गए हैं। मन में भी जाप किया जा सकता है। सुबह स्नान के बाद पीले कपड़े पहनकर जाप करना चाहिए, जहां तक संभव हो रात के समय जाप न करें। पूर्व दिशा की ओर खड़े होकर जाप करना ज्योतिष में बताया गया है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी शराब आदि का सेवन करने के बाद मंत्र का जाप बिल्कुल भी न करें।