Mulank Six People: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। वहीं इन अंकों का संबंध नवग्रह से होता है। साथ ही इन अंकों के आधाऱ पर ही किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को आधार मानकर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 पर धन और वैभव के दाता शुक्र देव का आधिपत्य है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 बनता है। इन मूलांक में जन्मे लोगों को जीवन में धन का अभाव नहीं रहता है हैं। क्योंकि भारत के सबसे अमीर लोगों में शुमार गौतम अडानी का मूलांक 6 है। यह लोग अति धनवान होते हैं। ये लोग शान से जीना पंसंद करते हैं। ये लोग बड़ी कंपनी के मालिक होते हैं। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…
होता है स्मार्ट और आकर्षक व्यक्तित्व
इस मूलांक से जुड़े लोग लैविश लाइफ जीने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग वर्तमान में जीते हैं और इन लोगों को कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। वहीं इन ये लोग अपने आप को सदा जवान मानते हैं। साथ ही ये मेंंटेंन रहते हैं। ये लोग जब किसी से मिलते हैं तो इनके चेहरे पर एक मुस्कान होती है। ये लोग थोड़े मजाकिया भी होते हैं। साथ ही ये लोग किसी भी महफिल में जाकर रंग जमा देते हैं। इनकी दूरदर्शी सोच होती है।
धन कमाने में होते हैं माहिर
अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 6 से जुड़े लोगों में पैसे कमाने में माहिर होते हैं। साथ ही इनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। इनकी पर्सनालिटी और स्वभाव में कोई ऐब या बुराई नहीं होती है, तो ऐसे लोग ताउम्र अमीर रहते हैं। साथ ही ये लोग समय- समय पर देश- विदेश के टूर लगाते रहते हैं। इनको जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं।
मान- सम्मान की होती है प्राप्ति
मूलांक 6 से जुड़े लोग समाज में खूब मान- सम्मान पाते हैं। साथ ही ये लोग न्याय को पसंद करते हैं। इन लोगों को विजन एकदम क्लियर होता है। साथ ही ये लोग व्यापार में रिस्क लेकर धन कमाते हैं। इन लोगों के अंडर गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है।