Life Management Tips For Money: जीवन में सुख शांति बनी रहे इसके लिए हमारे शास्त्रों में कई तरह की नीतियां बताई गई हैं। कहा जाता है कि इन नीतियों का पालन करने से जीवन की कई समस्याओं का हल मिल जाता है। हर व्यक्ति की यही चाह रहती है कि उसके घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और धन की कभी कोई कमी न हो। इसके लिए गरुड़ पुराण में कुछ बातें बताई गई हैं जिसका पालन न करने पर व्यक्ति को पैसों से संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। यहां देखिए लाइफ मैनेजमेंट के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स…
श्लोक कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं ब्रह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम्।
सूर्योदये ह्यस्तमयेपि शायिनं विमुञ्चत…
इस श्लोक का मतलब है कि मैले वस्त्र पहनने वाले, दांत गंदे रखने वाले, ज्यादा खाने वाले, कठोर बोलने वाले, सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले स्वयं विष्णु भगवान हों तो उन्हें भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।
गंदे कपड़े पहनना: गरुड़ पुराण अनुसार जो व्यक्ति साफ सफाई से नहीं रहता अर्थात गंदे कपड़े पहनता है उसे देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। लाइफ मैनेजमेंट की दृष्टि से देखा जाए तो आप साफ सफाई रखने से लोग आपसे मिलने जुलने में संकोच नहीं करेंगे। चाहे व्यापार हो या फिर नौकरी स्वच्छता देखकर हर कोई इंप्रेस होता है।
दांत गंदे रखना: डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि दांत हमेशा साफ रखने चाहिए। क्योंकि गंदे दांतों के कारण पेट से संबंधित रोग होने की संभावनाएं रहती हैं। गंदे दात होने से व्यक्ति के रोगी और आलसी होने की अधिक संभावना रहती हैं। गरुड़ पुराण अनुसार ऐसे व्यक्ति के पास लक्ष्मी कभी नहीं टिकती।
ज्यादा भोजन करने वाला: गरुड़ पुराण अनुसार ज्यादा भोजन करने वाले लोगों के पास लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। लाइफ मैनेजमेंट के तौर पर देखा जाए तो अधिक भोजन करने वाले निश्चित तौर पर मोटे होते हैं। मोटापा परिश्रम करने से रोकता है और इससे शरीर आलसी बनने लगता है। देवी लक्ष्मी उन्हीं लोगों के पास रहती हैं जो अपने परिश्रम के बल पर ही सफलता हासिल करने का प्रयत्न करते हैं।
[bc_video video_id=”5985624826001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कठोर बोलने वाला: कठोर बोलने वाले इंसान के पास भी लक्ष्मी नहीं ठहरतीं। जो लोग छोटी छोटी चीजों पर चीखना चिल्लाना शुरू कर देते हैं और हर बात पर कलह करते हैं उनके ऊपर देवी लक्ष्मी की कभी कृपा नहीं बनती। अत: वाणी में हमेशा मधुरता होनी चाहिए।
सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले: शास्त्रों में बताया जाता है कि व्यक्ति को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना नहीं चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं। इस समय पर सोने वाले व्यक्ति गैर जिम्मेदार और आलसी स्वभाव के होते हैं।

