Garuda Puran: इस संसार में जो भी जन्म लेता है, उसकी मृत्यु एक न एक दिन निश्चित होती है। यह एक ऐसा सत्य है जिससे कोई भी जीव बच नहीं सकता। चाहे भगवान खुद ही क्यों न हों, जब-जब उन्होंने मानव रूप में धरती पर जन्म लिया, तब-तब उन्होंने भी मृत्यु का वरण किया। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मृत्यु केवल अंत नहीं है, बल्कि उसके बाद भी एक अलग और रहस्यमय संसार होता है। इसी ग्रंथ में मृत्यु से पहले के संकेतों का भी वर्णन किया गया है, जो इंसान को उसका अंत नजदीक आने का एहसास दिलाते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, मरने से कुछ दिन पहले ही मनुष्य को अपनी मृत्यु का आभास होने लगता है। ऐसे में आइए जानते है कि वे चीजें कौन सी हैं जो मृत्यु से पहले मनुष्य को नजर आती है।

मृत्यु से पहले दिखने लगते हैं अपने कर्म

गरुड़ पुराण के अनुसार, जब मनुष्य मृत्यु के करीब पहुंचता है, तब उसे अपने जीवन में किए गए अच्छे और बुरे कर्म चलचित्र की तरह दिखाई देने लगते हैं। उसे वह पल याद आने लगते हैं जब उसने किसी की मदद की थी या किसी का दिल दुखाया था। अच्छे कर्म उसे संतोष देते हैं, जबकि बुरे कर्म आत्मग्लानि और डर पैदा करते हैं।

अजीब परछाइयां और ऊर्जा का अनुभव

मृत्यु से पहले व्यक्ति को कई बार अजीबोगरीब परछाइयां दिखाई देती हैं। उसे ऐसा लगता है कि कोई उसके पीछे-पीछे चल रहा है, लेकिन जब वह पलट कर देखता है तो कुछ नहीं दिखता। विशेष बात यह होती है कि ऐसे समय में व्यक्ति अपनी खुद की परछाई भी देखना बंद कर देता है।

स्वर्गीय आत्माओं का दिखना

मृत्यु के नजदीक पहुंचने पर व्यक्ति को अक्सर अपने प्रियजन या पूर्वजों की आत्माएं नजर आने लगती हैं। वे लोग जो मर चुके होते हैं, अचानक सपनों या जागृत अवस्था में सामने आने लगते हैं। कभी वे स्नेह से बुलाते हैं, तो कभी सिर्फ नजर आते हैं। यह अनुभव व्यक्ति को चौंका देता है और वह भीतर से डरने लगता है।

यमदूतों नजर आने लगते हैं

गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु से पहले व्यक्ति को यमदूत दिखाई देने लगते हैं। वह महसूस करता है कि कोई उसे लेने आ रहा है। ये शक्तियां अक्सर रात के समय ज्यादा सक्रिय होती हैं और व्यक्ति को भयभीत करती हैं। वह रात में सोने से डरने लगता है और बेचैनी महसूस करता है।

पितरों से जुड़े स्वप्न

मृत्यु निकट आने पर व्यक्ति को अपने पितरों के सपने बार-बार आने लगते हैं। ये सपने सामान्य नहीं होते, बल्कि उनमें पितर व्यक्ति को अपने पास बुलाते हुए दिखाई देते हैं। व्यक्ति कई बार अतीत की घटनाएं भी फिर से जीने लगता है – जैसे कोई पुराना दृश्य सामने आ रहा हो। ये अनुभव रहस्यमय होते हैं लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार ये मृत्यु के संकेत हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।