Ganga Dussehra 2025: शास्त्रों में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। जो कि इस साल 5 जून को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन विशेष रूप से गंगा नदी में स्नान करने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार, गंगा में स्नान करने से सभी प्रकार के पाप, दोष, रोग और विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। वहीं  मान्यता है कि गंगा दशहरा पर अन्न, भोजन और जल समेत आदि चीजों का दान करता है तो उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं तिथि, दान- स्नान का शुभ मुहूर्त…

गंगा दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा दशमी तिथि की शुरुआत : 4 जून, रात्रि 11:55 मिनट पर 

गंगा दशहरा दशमी तिथि का अंत: 6 जून, रात 2 बजकर 14 मिनट पर होगा।

उदया तिथि के अनुसार इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून, 2025 को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा के स्नान का शुभ मुहूर्त

सिद्धि योग: प्रातः 9:15 मिनट तक 

रवि योग और हस्त नक्षत्र का संयोग भी रहेगा, जिसमें दान- स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है।

तैतिल करण:  दोपहर 01: 01 मिनट तक 

गर करण:  देर रात 02:16 मिनट तक रहेगा। 

इस दौरान स्नान और दान करने से विशेष लाभ होता है।

मां गंगा मंत्र

  • गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।।
  • गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।
  • ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।।

गंगा दशहरा महत्व

गंगा दशहरा पर पितरों के लिए दान का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों के नाम से दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस दिन गरीबों और जरूरतमदों को फल, जूता, चप्पल, छाता, घड़ा और वस्त्र दान करने का विधान है। वहीं इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से सभी तरह के पाप, रोग, दोष और विपत्तियों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन जल से संबंधित वस्तुएं जैसे घड़ा, लोटा आदि का दान करना पुण्य का कारण बनता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025