Ganga Dussehra 2024: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार,ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। इसी के कारण इस दिन गंगा स्नान के साथ दान करने का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा की बात करें, तो इस साल काफी शुभ संयोग बन रहे हैं। ग्रहों का स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण भी हो रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों पर होगी मां गंगा की विशेष कृपा..
वैदिक पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग के साथ रवि योग और हस्त नक्षत्र लग रहा है। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो मिथुन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ बुधादित्य, शुक्रादित्य के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि इन तीन ग्रहों की युति करीब 100 साल बाद हो रही है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा काफी अच्छा जाने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही जिन कामों में अड़चन आ रही थी, वो अब पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही हर काम में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये संयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तरक्की के साथ-साथ प्रमोशन के चांसेस बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होतीहै। इसके साथ ही आपकी रुचि अध्यात्म की ओर अधिक होगी। ऐसे में आप किसी तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवन में विलासिता की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवन में संतुष्ट हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
गंगा दशहरा का दिन इस राशि के जातकों को भौतिक सुख प्रदान करेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आपके काम की प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तरक्की के साथ-साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। बिजनेस की बात करें, तो खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा बिजनेस में किए गए निवेश में अब लाभ मिलने वाला है। धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा का दिन काफी खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि में मंगल भी विराजमान है। ऐसे में मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी। बिजनेस में अपार सफलता के साथ अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी। जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।