Bappa Morya Song: गणेश भगवान की विदाई का समय आ गया है। गणेश चतुर्थी पर घर आए बप्पा की 12 सितंबर को विदाई की जायेगी। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन करने की परंपरा रही है। दस दिन तक घर में विराजने के बाद गणपति अनंत चतुदर्शी के दिन अपने घर वापस चले जाते हैं और लोग उनके अगले साल वापस आने की कामना करते हैं। गणेश जी को विसर्जित करते समय उनकी दिव्य आरती होती है और फिर उनको अबीर और गुलाल के साथ विदाई गीत गाते हुए विदा किया जाता है। यहां जानिए गणपति बप्पा के शानदार गीत…

गणपति विसर्जन की पूरी विधि और शुभ मुहूर्त पढ़ें यहां

– ‘गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ’ ये गाना गणपति जी का विसर्जन करते समय जरूर याद किया जाता है। लोग नम आंखों के साथ इस गीत को गाकर गणेश जी की विदाई करते हैं।

– ‘गणपति अपने गांव चले कैसे हमको चैन पड़े’ ये गाना अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ का है। साल 1990 में आई इस फिल्म में गणेश विसर्जन पर बने इस गाने को खूब पसंद किया गया था। जिसे आज भी याद किया जाता है….

–  ‘देवा श्री गणेशा देवा…’ ये गाना साल 2019 में आई रितिक रोशन की मूवी अग्निपथ का है। यह गाना रिलीज होते ही सबकी पसंद बन गया था। इस गाने को अजय गोगावाले ने गाया है। म्यूजिक अजय अतुल का है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। गणेश जी के त्योहार के समय इस गाने की काफी डिमांड रहती है। आप भी सुनिए गणेश जी पर बने इस खूबसूरत गीत को…

– ‘मोरिया रे’ ये गाना शाहरुख खान की फिल्म डॉन का है। जिसमें गणेश जी से वापस लौटकर आने की बात कही जा रही है। गणपति पर बना ये गीत भी गणपति विसर्जन के दौरान खूब बजाया और गाया जाता है। इसे मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने अपनी आवाज दी है।

– ‘गणपति बप्पा मोरया’ फिल्म ABCD के इस गाने ने आते ही धूम मचा दी थी। जोश से भरा ये गाना गणेश पर्व वाले दिन जरूर सुना जाता है।

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan Muhurat 2019) :
सुबह –प्रातः 06:16 से प्रातः 07:48 तक
दूसरा मुहूर्त – प्रातः 10:51 से प्रातः 03:27 तक
दोपहर मुहूर्त – शाम 04:59 से शाम 06:30 तक
शाम मुहूर्त (अमृता, चर) – प्रातः 06:30 अपराह्न से 09:27 बजे
रात्रि मुहूर्त – 12:23 AM से 01:52 AM, 13 सितंबर
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ – 05:06 AM 12 सितंबर, 2019 से
चतुर्दशी तिथि समाप्त – 07:35 AM 13 सितंबर, 2019 को