Ganesh Visarjan (Ganpati Visarjan) 2019 Live Updates: गणेशोत्सव पर कार्यक्रम आदि आयोजित करने के लिए मुंबई सबसे ज्यादा मशहूर है। अनंत चौदस के दिन यहां धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी जा रही है। इस दौरान बॉलिवुड सेलिब्रिटीज भी एक साथ नजर आते हैं और इस त्योहार को मनाते हैं। वहीं, घर से दूर रहने वाले लोग भी अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई पहुंचते हैं और परिवार के साथ त्योहार में शरीक होते हैं। बता दें कि लाल बाग के राजा को विदाई देने के लिए पूरा मुंबई सड़क पर उतर आया है।
महाराष्ट्र के अकोला शहर में 21 लाख रुपए के करंसी नोटों से बनी गणपति की 12 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिव्यांग कलाकार टिल्लू तावड़ी ने एक रुपए, 10 रुपए, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों से यह प्रतिमा बनाई है। प्रतिमा वीर भगत सिंह गणेश उत्सव मंडल में रखी गई है। तावड़ी ने पीटीआई भाषा को बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा तीन दिन में बनाई है।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके स्थित लातूर में पानी की कमी की वजह से इस साल 10,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हर साल लातूर में जिन छह स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों और घरों में प्रतिष्ठापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता था, वहां अब एक बूंद भी पानी नहीं है।
अनंत चतुर्दशी के मौके पर मुंबईकरों ने बप्पा को विदाई देने के लिए भव्य इंतजाम किए गए। सुबह से ही गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ लोग गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर विसर्जन के लिए धूम रही।
गणेश चतुर्थी के 10 दिन बाद यानी कि 11वें दिन अनंत चतुर्दशी आती है और इस दिन पूरे धूमधाम से गणपति विसर्जन किया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विजर्सनकी परंपरा सबसे ज्यादा प्रचलित है।
गुरूवार को करीना कपूर रीमा जैन ने पूरे परिवार के साथ गणपति का विसर्जन किया। इस दौरान उनके बेटे आदर और अरमान भी मौजूद थे।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने गणपति विसर्जन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में भगवान गणेश की प्रतिमा या तो गंदे पानी में विसर्जित हुई या फिर खंडित हुई दिखाई दे रही है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए रितेश देशमुख ट्विटर पर अपना गुस्सा जताया।
अनंत चतुर्दशी के मौके पर मुंबईकरों ने बप्पा को विदाई देने के लिए भव्य इंतजाम किए गए। सुबह से ही गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ लोग गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर विसर्जन के लिए धूम रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात थी।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके स्थित लातूर में पानी की कमी की वजह से इस साल 10,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हर साल लातूर में जिन छह स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों और घरों में प्रतिष्ठापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता था, वहां अब एक बूंद भी पानी नहीं है।
भारी मन के साथ, लुधियाना के लोग भगवान गणेश को अलविदा कहते हुए।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी गणपति बप्पा को विदाई देती नजर आईं। वह पिता शक्ति कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने पीले और सफेद का कुर्ता व प्लाजो पहन रखा था।
गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने ट्वीट भी किया है।
बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ गणेश विसर्जन किया। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिल्पा ने लिखा है कि बप्पा से विदाई काफी कष्टकारी होती है। हमारे गन्नू राजा इस वादे के साथ अपने घर जा रहे हैं कि वह अगले साल दोबारा आएंगे।