Ganesh Utsav 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह  के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ गणेश उत्सव आरंभ हो जाता है, जो  भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के चतुर्दशी  तिथि को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस साल गणेश उत्सव का 19 सितंबर 2023 को आरंभ होगा। इसकी समाप्ति 28 सितंबर 2023 को अनंत चतुर्थी पर होगी। इस दिन बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

गणेश चतुर्थी 2023 शुभ मुहूर्त

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि शुरू – 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त – 19 सितंबर 2023 को दोपहर  01 बजकर 43 मिनट तक
गणेश स्थापना समय – सुबह 11 बजकर 07 मिनट से 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक

गणेश उत्सव का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, गणेशजी का निर्माण देवी पार्वती ने चंदन के लेप से किया था, जिसका उपयोग वह अपने स्नान के लिए करती थीं। शक्ति की देवी होने के उन्होंने  गणेश जी को इतनी शक्ति से जगाया कि बड़े से बड़े देवता भी युद्ध में उनका सामना नहीं कर सकते थे। ऐसे में एक बार शिव जी मां पार्वती से मिलने आए। लेकिन गणपति जी ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। ऐसे में भगवान शिव को बहुत ज्यादा क्रोध आया और उन्होंने गलती से गणेश का सिर काट दिया, जिससे मां पार्वती क्रोधित हो गईं। अपनी पत्नी को संतुष्ट करने के लिए भगवान शिव ने अन्य देवताओं के साथ मिलकर गणेश के धड़ पर एक हाथी के बच्चे का सिर लगा दिया। इसलिए हाथी के सिर वाले भगवान गणेश हो गए।

माना जाता है कि गणेश उत्सव में गणेश जी की विधिवत पूजा करने से वह व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा दिलाते हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि के साथ धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं।

10 दिन क्यों मनाते हैं गणेश उत्सव?

शास्त्रों के अनुसार, भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस कारण गणेश उत्सव मनाते हैं। इसके अलावा दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए गणेश जी का आह्वान किया था। जब भगवान गणेश ने अपने एक एक दांत को तोड़कर बिना रुके व्यास जी द्वारा बोले श्लोकों को लिपिबद्ध तरीके से लिखते रहे थे। लगातार 10 दिनों तक लिखने के कारण गणेश जी पर धूल मिट्टी की परत जम गई। 10 दिन बाद यानी अनंत चतुर्दशी पर बप्पा ने सरस्वती नदी में स्नान कर खुद को साफ किया था। इसी के कारण गणेश उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कब से शुरू हो रहा गणेश उत्सव 2023?

इस साल गणेश उत्सव 19 सितंबर 2023 से शुरू हो रहा है।

गणेश उत्सव की शुरुआत किसने की?

माना जाता है कि गणेश उत्सव की शुरुआत शिवाजी महाराज के बाल्यकाल में उनकी मां जीजाबाई द्वारा की गई थी। आगे चलकर पेशवाओं ने इस उत्सव को बढ़ाया और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाई।

कब मनाते हैं गणेश उत्सव?

क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी का त्योहार

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन हर साल गणेश चतुर्थी मनाई जाती है।

क्यों मनाते हैं गणेश उत्सव?

पौराणिक कथाओं के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था।