देशभर में 22 अगस्त, शनिवार को गणेश चतुर्थी मनाया गया। हर साल यह त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं। जिनमें पाठ, पूजा, तंत्र, मंत्र और यज्ञ शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आसान काम करके भी आप भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते हैं। यह है मोदक। भगवान गणेश को मोदक का भोग अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने से सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। कोरोना काल में बाहर से मिठाई खरीदना सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप अपने घर में ही प्रसाद बनाएं। आइए जानते हैं मोदक बनाने की विधि –
मोदक बनाने की विधि/ मोदक रेसिपी (Modak Recipe/ Modak Recipe in Hindi):
सामग्री
मावा
शक्कर
बारीक कटे काजू
बादाम
अखरोट
किशमिश
पिस्ता
दूध
इलायची पाउडर
कसा हुआ नारियल
घी
मोदक का सांचा
चांदी का वर्क (ऑप्शनल)
मावा मिश्रण बनाने के लिए: कड़ाही में मां-बाप और शक्कर डालें। धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं। फिर इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसमें आधा कप केसर वाला दूध डालें। साथ ही एक चुटकी इलायची पाउडर भी डालें। इस मिश्रण का आटे जैसा गूंद लें।
मोदक में भरने के (स्टफिंग) के लिए: एक कप कसा हुआ नारियल लें। उसमें आधा कप शक्कर और आधा कप मावा मिलाएं। साथ में दस-बारह बारीक कटे हुए काजू, अखरोट, बादाम, पिस्ता और किशमिश मिलाएं। मिश्रण में इलायची पाउडर भी डालें। इन सबको अच्छे से मिक्स करें।मोदक का सांचा लें। उस पर अच्छे से घी लगाएं। ताकि मोदक उस पर न चिपके।
मावा मिश्रण को मोदक के सांचे की तीनों दीवारों पर अच्छे से लगाएं। फिर बीच में नारियल और मेवों से बनी स्टफिंग रखें। धीरे से सांचे को बंद करें। सांचा बंद करके दबाएं। फिर हल्के हाथों से मोदक को सांचे में से बाहर निकाल लें। सारे मोदक इसी तरह बना लें। चाहें तो इस पर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं। गणेश चतुर्थी स्पेशल स्वादिष्ट मोदक तैयार हैं।

