Ganesh Puja Vidhi: ज्योतिष शास्त्र में हर एक दिन किसी न किसी भगवान का दिन बताया गया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन बताया गया है। मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और आर्थिक संपन्नता आती है।
भगवान गणेश को दुखहर्ता और विघ्नहर्ता कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सारे दुखों का नाश हो जाता है और जीवन के सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं।
गणेश पूजा विधि (Ganesh Puja Vidhi)
-सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के बाद साफ कपड़े पहने।
-लकड़ी की चौकी को गंगा जल से शुद्ध करें और लाल कपड़ा बिछाएं।
-अब चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
-भगवान गणेश का गंगा जल से अभिषेक करें।
-मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
-गणेश मंत्र का जाप करें।
-गणेश चालीसा का पाठ करें।
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपाय (Ganesh Remedy)
बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूब जरूर चढ़ाएं। साथ ही पूजा करते समय भगवान गणेश को सिंदूर जरूर लगाए। मान्यता है कि इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपको परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
गणेश भगवान को चढ़ाएं ये फूल
भगवान गणेश को लाल रंग के फूल और गेंदे का फूल बहुत ही पसंद है। मान्यता के अनुसार इन फूलों से भगवान गणेश की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि आती है और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
भगवान गणेश का वास्तु में महत्व
वास्तु शास्त्र में भी भगवान गणेश के कई लाभकारी महत्व बताए गए हैं। मान्यता है कि घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में भगवान गणेश की मूर्ति होने पर नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आ पाती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास रहता है।