Ganesh Ji Ki Aarti: आज से गणेश उत्सव आरंभ हो चुका है। हर साल 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ आरंभ हो जाती है। गणेश उत्सव के पहले दिन भक्तगण गणपति बप्पा को धूमधाम के  साथ घर लेकर आते हैं और उन्हें विधिवत तरीके से स्थापित करते हैं। इसके अलावा देशभर में गणपति बप्पा के भव्य पंडाल लगते हैं। भक्तगण घरों में गणपति बप्पा को 2, 5, 7 या फिर पूरे 10 दिनों तक विराजित रखते हैं और खूब सेवा करते हैं। इस दिन गणपति बप्पा को विधिवत भोग लगाने के साथ चालीसा, मंत्र का जाप करने के बाद अंत में रोजाना गणेश जी की आरती अवश्य करनी चाहिए। इससे आपकी पूजा पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं गणेश जी संपूर्ण आरती…

Ganesh Ji Ki Aarti: यहां पढ़े श्री गणेश जी की आरती लिरिक्स इन हिंदी

श्री गणेश आरती (Ganesh Aarti)

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

गणेश चतुर्थी पर बन रहा अद्भुत महासंयोग, गणपति बप्पा इन राशियों का करेंगे मंगल ही मंगल, खूब कमाएंगे पैसा

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि ने वक्री अवस्था में बनाया शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, तरक्की के प्रबल योग

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

Ganesh Ji Bhajan: सुखकर्ता दुखहर्ता, गणपति बप्पा मोरया… सहित गाएं गणेश चतुर्थी पर ये भजन

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
भगवान गणेश की जय, पार्वती के लल्ला की जय

गणेश चतुर्थी पर मिलेगा 2 घंटे 34 मिनट का सबसे उत्तम मुहूर्त, जानें गणेश स्थापना का समय, पूजा विधि सहित अन्य जानकारी

भगवान श्रीगणेश की आरती-

सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची

नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची

सर्वांगी सुंदर उटी शेंदुराची

कंठी झलके माल मुक्ता फलांची।

जयदेव जयदेव जयदेव जयदेव

जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति

दर्शन मात्रे मन कामना पूर्ती। जयदेव जयदेव जयदेव जयदेव

रत्नखचित फरा तुज गौरीकुमरा

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को बिल्कुल भी अर्पित करें ये चीजें, वरना हो जाएंगे क्रोधित, नहीं मिलेगा पूजा का फल

चंदनाची उटी कुमकुम केशरा

हीरे जड़ित मुकुट शोभतो बरा

रुणझुणती नूपुरे चरणी घागरिया।

जयदेव जयदेव जयदेव जयदेव

जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति

दर्शन मात्रे मन कामना पूर्ती। जयदेव जयदेव जयदेव जयदेव

लम्बोदर पीताम्बर फणिवर बंधना

सरल सोंड वक्र तुंड त्रिनयना

दास रामाचा वाट पाहे सदना

संकटी पावावे निर्वाणी रक्षावे सुर वर वंदना।

जयदेव जयदेव जयदेव जयदेव

जयदेव जयदेव जय मंगलमूर्ति

दर्शन मात्रे मन कामना पूर्ती। जयदेव जयदेव जयदेव जयदेव ।।

गणेश जी के मंत्र (Ganpat Sthapana Mantra)

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।

विघ्नशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश

ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।

एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।

विघ्नशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्

अगस्त माह के आखिरी सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।