Ganesh Chaturthi 2024 Date Kab Hai, Puja Muhurat: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। यह पर्व गणपति बप्पा यानी भगवान गणेश जी को समर्पित है। शास्त्रो के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर लोग घर में गणेश जी की स्थापना करते हैं और पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं आपको बता दें कि यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

गणेश चतुर्थी तिथि 2024 (Ganesh Chaturthi Tithi 2024)

वैदिक पंचांग अनुसार भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का अंत 07 सितंबर को शाम 05 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए गणेश चतुर्थी का त्योहार 07 सितंबर को मनाया जाएगा। 

गणेश चतुर्थी तिथि शुभ मुहूर्त 2024 (Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat 2024)

वैदिक पंचांग के अनुसार 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी की पूजा और मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस बीच में आप गणेश मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि गणेश जी की ऐसी मिट्टी की मूर्ति स्थापित करें, उनकी सूंड दाईं ओर हो, जनेऊधारी हो और उसमें मूषक भी हो। वहीं प्रतिमा में गणेश जी बैठने वाली मुद्रा में होने चाहिए। साथ ही गणेश जी की प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा या ईशान कोण में ही स्थापित करना चाहिए।

गणेश चतुर्थी महत्व

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की जी पूजा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही  साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और कार्य सिद्ध होते हैं। सथा ही  गणेश चतुर्थी पर घर में भगवान गणेश जी की स्थापना करने से भगवान सभी विघ्न हर लेते हैं। वहीं आपको बाता दें कि भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें 21 दूर्वा जरूर चढ़ाएं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। दूर्वा अर्पित करते समय ‘श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि’ मंत्र का जाप करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024