वैदिक ज्योतिष अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को मनाई जाएगी। मान्यता है इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। वहीं इस साल गणेश चतुर्थी पर शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साथ ही इस दिन चतुर्थी तिथि रवि योग में है। इसके अलावा दो शुभ योग ब्रह्म और शुक्ल योग भी बन रहे हैं। जिससे 3 राशियों पर गणेश जी की कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

कर्क राशि: गणेश भगवान की कृपा से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है साथ ही इस दौरान आप पार्टनरशिरप के काम से अच्छा धन कमा सकते हैं। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। आप लोग भगवान शिव को दुर्वा चढ़ाएंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृश्चिक राशि: आप लोगों को विघ्नहर्ता गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय आपके व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बन सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि: गणेश जी की कृपा से आप लोगों को व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। साथ ही आपकी इनकम के नए- नए स्त्रोत भी इस समय बन सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, संगीत से जुड़ा हुआ है उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। इसके साथ ही हर काम आसानी से बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकता है। कार्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।