गणेश चतुर्थी दस दिन तक चलने वाला त्योहार है। हर साल यह त्योहार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को पड़ रही है। वहीं बुधवार, तिथि चतुर्थी, चित्रा नक्षत्र पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार यही सारे संयोग गणेश जी के जन्म के समय बने थे। इसलिए इस साल गणेश चतुर्थी का महत्व और भी बढ़ गया है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार गणेश जी की कैसे पूजा- अर्चना करें। ताकि आपको गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
मेष राशि: आप लोगों को गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए। साथ ही भगवान गणेश के व्रकतुंड स्वरूप की पूजा करनी चाहिए और वक्रतुण्डाय महामंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
वृष राशि: गणेश जी को वृष राशि के लोगों के लिए मेवा से बने मोदक का भोग लगाना चाहिए। क्योंकि मोदक गणेश जी को अतिप्रिय माने जाते हैं। भगवान गणेश के शक्ति विनायक स्वरूप की पूजा करें और ‘ऊं हीं ग्रीं हीं’ मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि: आप लोग ‘ऊं गं गणपतये नमः मंत्र’ का जाप करें। साथ ही इस दिन आप मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
कर्क राशि: आप लोगों को गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। साथ ही आप लोग खोया से बने लड्डुओं का भोग लगा सकते हैं।
सिंह राशि: भगवान गणेश को सिंह राशि के लोगों गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
कन्या राशि: आप लोगों को गणेश जी को 11 से 21 दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। इससे घर में सुख – समृद्धि का वास होगा। साथ ही मूंग की दाल के हल्वे का भोग लगाना चाहिए।
तुला राशि: इस दिन आप लोग सिद्धि विनायक गणेश की पूजा करें और उन्हें नारियल का भोग लगाए।. आप इस दिन ‘ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।
वृश्चिक राशि: आप लोगों को इन दिन गणेश जी को बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ ही श्वेतार्क गणेश की पूजा करें और गणेश स्तुति का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि: आप लोगों को भगवान गणेश जी को पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। साथ ही वक्रतुण्ड स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।
मकर राशि: गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ ही ‘ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशि: आप लोगों को गणेश जी को भगवान गणेश को सूखे मेवे का भोग लगाना चाहिए। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि: आप लोगों को हरिद्रा गणेश की पूजा करें और मोतीचूर का भोग लगाएं। इस दिन आपको ‘गजाननं भूत गणादि सेवितं’ का जाप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही सुख- समृद्धि का वास रहेगा।
