गणपति पूजा इस साल 2019 में 2 सितंबर से शुरू हो रही है। मूर्ति स्थापना से शुरू पूजा का समापन विसर्जन के साथ होगा। इसके लिए देशभर में जहां पंडाल और विशालकाय मूर्तियों को सजा दिया गया है, वहीं देशभर में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां की गणेश वंदना का खास महत्व है। गणपति पूजा में मूर्ति घर लाने, स्थापित करने और विधि विधान से पूजा करने का खास महत्व है। वहीं ज्योतिष गणना कहती है कि आपको गणपति की मूर्ति का चयन करने में भी सावधानी रखनी चाहिए। इसके लिए राशि के अनुसार गणपति के रंग की भी अलग महत्ता दी गई है। गणेश जी का वेश, श्रृंगार आदि अगर राशि के अनुसार किया जाए तो आपका मान सम्मान बढ़ता है और समृद्धि घर आती है। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार आपको कैसे गणपति घर लाना चाहिए:

मेष राशिः इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग की प्रतिमा लाना ज्यादा फलदायी बताया गया है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है जो कि लाल रंग के धोतक है।

वृष राशिः इस राशि के जातक लाइट ब्लू कलर के एकदन्त की प्रतिमा लाएं। इस रंग की मूर्ति स्थापित करने से वृष राशि वालों की सारी मनोकामनाएं पूरी होगी।

मिथुन राशिः इस राशि के जातकों के लिए लाइट ग्रीन कलर में लम्बोदर की मूर्ति की स्थापना करना फलदायी साबित होगा। इस राशि का स्वामी बुद्ध है ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशिः इस राशि के जातकों के लिए भगवान मूषकवाहन की सफेद रंग की प्रतिमा समस्त इच्छाओं को प्रदान करने वाली होगी और जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। इस राशि का स्वामी चंद्र है।

सिंह राशिः इस राशि के लोग अपने घर में वक्रतुण्ड की केसरिया रंग की प्रतिमा को स्थापित करें। ऐसा करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि का स्वामी सूर्य है।

कन्या राशिः मंगल ग्रह इस राशि का स्वामी माना जाता है। इस राशि के जातक डार्क रेड रंग की मूर्ति को अपने घर में लाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर होंगी।

धनु राशिः वृहस्पति इस राशि के स्वामी है जो पीले रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए धनु राशि वाले पीले रंग की भगवान बुद्धिप्रिय की मूर्ति को अपने घर में स्थापित करें।

मकर राशिः इस राशि के जातकों के लिए विश्वमुख की हल्के नीले रंग की प्रतिमा को अनुकूल और फलदायी बताया गया है। ऐसा करने से आप पर शनि का प्रकोप हटेगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी शनि हैं।

कुंभ राशिः इस राशि के जातक अपने घर में भगवान रुद्रप्रिय की हल्के रंग की प्रतिमा स्थापित करें। इस राशि के स्वामी भी शनि हैं।

मीन राशिः गहरे पीले रंग की भगवान विनायक की प्रतिमा स्थापित करने से इस राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के स्वामी वृहस्पति हैं।