Ganesh Jayanti 2025 Jai Ganesh Deva Aarti Lyrics: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। आज के दिन विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य गणेश जी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि आज के दिन व्रत रखने से साधकों को हर एक दुख-दर्द से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होने के साथ संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। बता दें कि आज गणेश पूजा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 38 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में गणपति की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज गणेश जी की विधिवत पूजा करने के साथ अंत में इस आरती का पाठ अवश्य करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं गणेश जी की आरती जय गणेश जय गणेश देवा की संपूर्ण आरती…
गणेश जयंती 2025 शुभ मुहूर्त (Ganesh Jayanti 2025 Date And Time)
माघ गणेश जयंती 2025 | 1 फरवरी 2025, शनिवार |
गणेश जयंती पूजा मुहूर्त | 11:38 AM से 01:40 PM |
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय | 09:02 AM से 09:07 PM |
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ | 1 फरवरी 2025, 11:38 |
चतुर्थी तिथि समाप्त | 2 फरवरी 2025, 09:14 AM |
गणेश जी की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।
‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।
ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे ही बुध चंद्रमा के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश कर गए हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।