Gajlaxmi Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति और शुक्र को बहुत ही शक्तिशाली ग्रहों में से माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति को ज्ञान, बुद्धि, धर्म, न्याय, विवाह, संतान और सुख- समृद्धि , मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। वहीं अगर इन दोनों ग्रहों की युति हो जाए, तो गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण होता है। इस राजयोग का निर्माण होने से जातक राजा के समान जीवन जीता है। पूर्ण मान-सम्मान के साथ यश-वैभव की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग किन राशियों की किस्मत को चमका सकता है। ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बता रहे हैं। आपकी कुंडली पर इसका कितना शुभ फल मिलेगा। ये जानने के लिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति जानना बेहद जरूरी है…

जून माह में ये राशियां रहें संभलकर, धन हानि के साथ सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए थे और अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर दैत्यों के गुरु शुक्र 26 जुलाई को सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति हो रही है, जिससे गजलक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण होगा। ये राजयोग 21 अगस्त तक रहने वाले हैं। इसके बाद शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।  वैदिक ज्योतिष अनुसार, गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण तक होता है, जब देवगुरु बृहस्पति और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह एक दूसरे के केंद्र भाव, आमने सामने या फिर पहले, चौथे और सातवें भाव में होते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी के साथ-साथ धन-धान्य बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में आप किसी प्रतिष्ठित जगह पर नौकरी का ऑफर स्वीकार कर सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको अवश्य दिखेगा। संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर आ सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में खुशियां आ सकती है। आप एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदार बनेंगे। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है। अच्छा इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। व्यापारियों को भी खूब मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आपको वापिस मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव दूर हो सकता है। आप सुख-समृद्धि से भरपूर जीवन जी सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का गजलक्ष्मी राजयोग फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आपकी कई योजनाएं सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में सुख-शांति, धन-संपदा आती रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। इन राशियों के वेतन में वृद्धि के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। 

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें