Gajkesri Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 20 जून को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी योग चंद्रमा और गुरु के योग से बनता है। आपको बता दें कि 20 जून को चंंद्रमा मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इस युति से गजकेसरी योग बन रहा है।
गुरु ज्ञान का कारक है और चंद्रमा मन का कारक है। इस योग के बनने से व्यक्ति विद्वान होता है। साथ ही वह अभिनय, ज्योतिष, गायक, मीडिया के क्षेत्र में नाम कमाता है और व्यक्ति के पास धन- दौलत की कमी नहीं रहती है। इसलिए इस योग के निर्माण का निर्माण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…
वृष राशि: आपकी राशि में 2 राजयोगों का निर्माण हो रहा है। पहला राज योग आपकी गोचर कुंडली में महालक्ष्मी राज योग का निर्माण हो रहा है दूसरा आपकी कुंडली में 11वें भाव में गजकेसरी राज योग बन रहा है। इस समय आप बिजनेस में कोई नई डील कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। व्यापार में नया निवेश के लिए यह समय अच्छा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि: आपकी राशि से गजकेसरी योग का निर्माण दशम भाव में होने जा रहा है। जिसको जॉब और कार्यक्षेत्र का स्थान कहते हैं। इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। भौतिक सुख आपको प्राप्त होंगे। इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। इस समय आप एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से भाग्य स्थान में गुरु, चंद्रमा और मंगल की युति बनेगी। साथ ही लाभ स्थान में बुध और शुक्र की युति बनी हुई है। केदार योग भी बना हुआ है। इस समय आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत होगी। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको प्राप्त हो सकता है। इस समय आप एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।