Gaj Kesari Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति करीब एक साल बाद राशि परिवर्तन करते है। ऐसे में करीब 12 साल एक राशि में दोबारा आने में लग जाता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन 14 मई को गुरु शुक्र की राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में आने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही मई माह के अंत में चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। 12 साल बाद मिथुन राशि में गजकेसरी राजयोग बनने से इन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ नौकरी-बिजनेस में खूब सफलता हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 28 मई को चंद्रमा भी दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग 30 मई तक यानी करीब 54 घंटे तक बना रहेगा।

कैसे बनता है गजकेसरी राजयोग?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा और गुरु किसी भी एक राशि में होते हैं, जो इस राजयोग का निर्माण होता है। इसके अलावा गुरु ओर चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में यानी चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में होते हैं, तो इस राजयोग का निर्माण होता है।

गजकेसरी राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। 28 मई को पहली बार इस मिथुन राशि के इस भाव में गुरु-चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे इस राशि के जातकों के जीवन में उत्तम फल देखने को मिलने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा, जिससे आप धर्म-कर्म के मामले में बढ़-चढ़ कर भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। यात्रा के कई संयोग बन रहे हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा के कई योग बन रहे हैं। विदेश में काम करने के इच्छुक लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए काम में किए जा रहे प्रयास से खूब सफलता हासिल हो सकती है। वाहन सुख के भी काफी अधिक योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। घर, वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्रमा की युति कारगर साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ सुख-शांति से रहेंगे। सदस्यों के बीच चली आ रही अनबन अब समाप्त हो सकती है। पिता सुख मिलेगा। उनकी तरफ से कोई लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। किसी शुभ या मांगलिक काम में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं।

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।