Gajkesari Yog 2025: ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा दोनों को शुभ ग्रह माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो इसका असर व्यक्ति के जीवन पर बहुत अच्छा पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में, 12 साल बाद, गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ आएंगे, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग बहुत शुभ माना जाता है। बता दें कि 14 मई 2025 तक गुरु वृषभ राशि रहेंगे उसके बाद फिर मिथुन राशि में आएंगे जहां गुरु और चंद्रमा का संयोग मिथुन राशि में 12 साल के बाद होगा। ऐसे में गजकेसरी योग का निर्माण होने से कुछ राशि वाले जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान इन राशियों को भाग्य का भरपूर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि के लिए गजकेसरी योग बहुत ही शुभ होगा। आपके काम करने की गति बढ़ेगी और आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इस साल आप नया ज्ञान भी प्राप्त करेंगे, जो भविष्य में आपके काम आएगा। वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव हो सकते हैं और प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी। साथ ही धन में भी वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों के लिए 2025 में गजकेसरी योग शुभ रहेगा। मई के बाद, आप सफलता की दिशा में बढ़ेंगे। करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। कुछ लोग अपना कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का हल होगा और प्रेम संबंधों में निखार आएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी यह साल शुभ रहेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों को गजकेसरी योग से पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव मिलेंगे। खासकर वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और कुछ लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान बढ़ेगी। करियर में भी सफलता मिल सकती है। धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। जो लोग मीडिया या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनके काम को पहचान मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग मानसिक शांति लेकर आएगा। घर-परिवार की समस्याओं का हल होगा। आप माता-पिता के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। प्रेम जीवन में भी अच्छे बदलाव होंगे और कुछ लोग प्रेम संबंधों में आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मई 2025 के बाद आपके पास धन बढ़ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।