Gajkesri Yog 2025: वैदिक पंचांग अनुसार साल 2025 में गुरु इस साल तीन राशियों में संचरण करेंगे। आपको बता दें कि गुरु 2025 में 14 मई तक वृषभ राशि में होंगे फिर मिथुन राशि में आएंगे जहां गुरु और चंद्रमा का संयोग मिथुन राशि में 12 साल के बाद होगा और इस राशि में 12 साल के बाद गजकेसरी योग का निर्माण होगा। अक्टूबर में गुरु कर्क राशि में जाकर फिर वापस दिसंबर में मिथुन राशि में आ जाएंगे। ऐसे में 12 साल के बाद गुरु का ऐसा गोचर होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको धार्मिक या मांगलिक में जाने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस अवधि में आपको बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। वहीं करियर में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपको परिवारीजनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गजकेसरी राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप लोगों को सुख साधनों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातक कामयाबी पाएंगे। वहीं आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप लोकप्रिय होंगे वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके लिए गजकेसरी योग 2025 में बड़े लाभ का अवसर लाएगा और यह अपने कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।