Jupiter And Moon Conjunction 2024: फिलहाल साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और इस महीने कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ और ग्रहों की युति हुई तो वहीं कुछ अभी कुछ होने बाकी है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु की युति से बनने वाले गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। बता दें कि जब गुरु की चंद्रमा के साथ युति होती है, तो गजकेसरी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे में गजकेसरी राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं चंद्रमा और गुरु की युति से बना गजकेसरी योग किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा और गुरु का मिलन गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेगा। आपको बता दें कि फिलहाल गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था है और वृषभ राशि में स्थित है।
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान वृषभ राशि वालों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे और अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
गजकेसरी राजयोग से कन्या राशि वाले जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता-पिता और गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा। काम में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको बोनस और इंसेंटिव मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल और खुशियां बढ़ेगी। इस दौरान कारोबार में तरक्की मिलने के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
गुरु और चंद्रमा की युक्ति वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकती है। यह योग आपके लिए कई फायदे लेकर आएगा। करियर में सफलता मिलेगी और व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार के साथ खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी और बच्चों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही अपार धन लाभ की संभावना है। सेहत में भी सुधार होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना है।