Gajkesari Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाकर राजयोग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद वृष राशि में प्रवेश किया है, तो वहीं चंद्रमा ने 22 सितंबर को वृष में प्रवेश किया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बन रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और आपको समृद्धि हासिल होगी। आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग रियर स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं तो उनके लिए समय अनुकूल है। लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बन रहा है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी तरक्की होगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही बिजनस में आपने काफी वक्त पहले जो निवेश किया था उसका आपको अचानक से अभी जाकर लाभ मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगोंं के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही करियर में आपको आर्थिक लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी तरक्की होगी।