Gajkesri Rajyog In Meen Zodiac: गजकेसरी राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है। उसे सभी भौतिक  सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही वह हमेशा राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। वहीं यह योग ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से समय- समय पर बनता रहता है। आपको बता दें कि गजकेसरी राजयोग का निर्माण 4 नवंबर को गुरु और चंद्र की युति से हुआ है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में उन्नति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में बन रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम अटके हुए थे वो काम बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। जो लोग इस समय नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय उचित है। प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृष राशि: गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए करियर और व्यापार की दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बन रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक दृष्टि से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बन रहा है, जिसे संतान और प्रेम सबंध का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

साथ ही प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। संतान सुख मिल सकता है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था, उनका विवाह हो सकता है। साथ ही बिजनेस पार्टनर से संबंधों में सुधार आने के योग हैं। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।