Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को समृद्धि और मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है तो वहीं चंद्रमा को मन का का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी वृष राशि में संचऱण कर रहे हैं तो वहीं चंद्रमा 5 मार्च को वृष राशि में संंचरण करेंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए  अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान में आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी। आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा।वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। धन लाभ होने के कारण वो समय पर सभी दोस्तों के पैसे वापस कर देंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। वहीं इस दौरान बेजोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर को लेकर चल रही टेंशन दूर होगी और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे और पुराना निवेश भी लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं जो कार्य रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं । यह गोचर छात्रों के लिए भी अच्छे परिणाम देगा। दूसरी ओर, अगर कोई सरकारी नौकरी से संबंधित कोई परीक्षा दे रहा है, तो उसे इस समय लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025