Gajkesari Rajyoga 2025: भाग्य के कारक गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं गुरु की गति अतिचारी होने के कारण वह 5 दिसंबर को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 2 जून 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में गुरु के मिथुन राशि में रहने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा। ऐसे ही गुरु बृहस्पति 5 दिसंबर को ही चंद्रमा के साथ संयोग करके पावरफुल गजकेसरी राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों राजाओं की तरह अपना जीवन जी सकते हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु 5 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश कर जाएंगे और इसी दिन रात को यानी 5 दिसंबर को रात 10 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि यह राजयोग करीब 54 घंटे के लिए बनता है। लेकिन माना जाता है कि इस योग के बनने पर किसी शुभ कार्य की शुरुआत की जाए तो उसमें सफलता के प्रबल योग बनते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु और चंद्रमा की युति हो रही है, जिससे बना गजकेसरी योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। गुरु सातवें भाव के और दसवें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेशी स्त्रोतों से अच्छा खासा लाभ हो सकता है।  यह योग आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाने में सफल हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते थे, तो इस अवधि में उस सपने के साकार होने की पूरी संभावना दिखाई देती है। परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी और आवश्यक अवसर तथा सहयोग आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो अविवाहितों को शादी प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। लेकिन गुरु के वक्री होने से नवम भाव का भी फल देंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलते दिखाई दे रहे हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों तथा उच्च अधिकारियों से सम्मान मिलने की संभावना भी अत्यंत प्रबल है। उनकी सराहना और सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी मेहनत और लगन के कारण आप समाज और कार्यक्षेत्र दोनों में एक विशेष स्थान दिला सकती है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने या किसी नई परियोजना पर काम आरंभ करने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह समय बेहद अनुकूल है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि में गुरु पांचवें और चौथे भाव में वक्री होंगे। इसके साथ ही साढ़े साती चल रही है। लेकिन गुरु का प्रभाव अधिक होने के कारण आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में भी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में इस अवधि में बदलाव या नई जिम्मेदारियां सामने आने की संभावना है। नई जिम्मेदारियों या प्रोजेक्ट्स से आपके कौशल और प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा। घर, परिवार और संपत्ति से जुड़े कार्यों में भी प्रगति दिखाई दे रही है। यह समय आपको अपने परिवार के साथ संबंध मजबूत करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इस अवधि में निवेश करने से अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका काफी अधिक झुकाव हो सकता है। 

नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।