Gajkesari Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक ही रहते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति और शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। ऐसे ही चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर वाले हैं। बता दें कि चंद्रमा सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति ग्रह विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। गजकेसरी योग बनने से कुछ राशि के जातकों को धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते है गजकेसरी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई बड़ी खबर मिल सकती है। वरिष्ठों से आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही कारोबार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे है। नए रिश्ते में प्रवेश करने या फिर विवाह के बंधन में बंधने के लिए कुछ रिश्ते आ सकते हैं स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के ऊपर भी गुरुदेव के साथ चंद्रमा की विशेष कृपा होगी। गजकेसरी योग बनने से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता है। इसके साथ ही धैर्य के साथ आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से थोड़ी राहत मिल सकती है। समय के साथ धीरे-धीरे सब कुछ सही हो जाएगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है और समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
सिंह राशि (Lea Zodiac)
गजकेसरी योग सिंह राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। कार्यस्थल में वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील साइन हो सकती है। इसके साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आप काफी लाभ कमा सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।